Water for Health: शरीर के लिए क्यों जरूरी है पानी?

Water for Health: हेल्दी शरीर के लिए खाना जितना जरूरी है, पानी भी उतना ही जरूरी है। अगर किसी भी वजह से शरीर में पानी की कमी होती है तो शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही अलग-अलग मौसम में भी पानी की जरूरत अलग-अलग होती है। पानी हमारे शरीर का मेटाबॉलिजम मेंटेन करता है। साथ ही डाइजेशन सिस्टम को भी पानी सही रखता है। पानी की सही मात्रा शरीर को हेल्दी रखती है।

कार्यक्षमता के लिए महत्वूर्ण पानी

पानी शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि यह हमारे हेल्थ के साथ उत्तम कार्यक्षमता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे शरीर के विभिन्न अंगों और कार्यों के साथ संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जैसे कि डाइजेशन, एनर्जी प्रोडक्शन, स्किन की सुरक्षा, और दूसरे अंगों का सही संचालन। अगर आपकी बॉडी में पानी की मात्रा सही है तो इसके कई लाभ होते हैं। जैसे-

हाइड्रेशन (Hydration)

पानी हेल्थ के लिए (Water for Health) जरूरी है। क्योंकि पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, जिससे हमें ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होता है।

विषाणु संरक्षण (Virus protection)

पानी कई तरह की बीमारियों से बचाता है। इसमें सबसे पहले आते हैं वायरस संबंधी बीमारियां। अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी है तो इससे वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

डाइजेशन रहता है सही

पानी हेल्थ के लिए (Water for Health) जरूरी ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाचन सही रहने से हमारे शरीर से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

हेल्दी स्किन का राज

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करे, मुंहासे न हो और आप सुंदर दिखें तो पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है। पानी त्वचा को मोइस्चराइज़ करता है, रूखापन कम करता है। साथ ही एलर्जी और दूसरे स्किन संबंधी परेशानियों से दूर रखता है।

READ MORE विरेंद्र सिंह को क्यों कहते हैं ‘छत्तीसगढ़ का वॉटरमैन’ देखें विडियो

वजन कम करने में मदद करता है पानी

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पानी से बेस्ट शुरूआत कुछ नहीं हो सकता है। जरूरी मात्रा में पानी पिएं। पानी ज्यादा भूख लगने से बचाता है और वेट लॉस करने में मदद करता है।

READ MORE पानी से वजन कम करना है इसे जरूर पढ़ें

रोजाना कितना पिएं पानी?

वैसे तो पानी को हर उम्र के लिए अलग-अलग मात्रा में तय किया गया है। लेकिन एक सामान्यत: एक व्यक्ति को रोजाना 2 से 3 लीटर सादा पानी जरूर पीना चाहिए।

Positive सार

पानी के कई फायदे हैं। पानी हेल्दी शरीर का सार है, अगर ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा। शरीर के कोशिकाओं, अंगों, और सेल्स के निर्माण में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पानी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ को भी सुधारता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.