Superfoods for women: महिलाओं के लिए जरूरी है ये फूड्स!

Superfoods for women: अगर हम ये कहें कि महिलाएं परिवार का आधार होती हैं। तो ये गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी प्राथमिक जरूरतों को किसी न किसी स्तर पर मां, पत्नी या बेटी पूरी करती हैं। भारतीय संस्कृति में ये चीजें आमतौर पर देखने को ही मिलती हैं। वहीं अगर वर्तमान दौर की बात करें तो आजकल महिलाएं घर के साथ-साथ नौकरीपेशा होकर दोहरी जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसीलिए जरूरी है कि उनका हेल्थ ठीक होना चाहिए। क्योंकि फिजिकल और मेंटल तौर पर जब वो हेल्दी रहेंगी तो सभी चीजों को आसानी से बैलेंस कर पाएंगी। हमारे इस आर्टिकल के जरिए आज हम ये बता रहे हैं कि कैसे महिलाएं कुछ सुपरफूड को अपने डाइट में शामिल करके हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना सकती हैं।

पूरी होती है विमेन बॉडी रिक्वायरमेंट

महिलाओं के हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है कि जरूरी महत्वपूर्ण विटामिन व खनिजों की अपने शरीर में कमीं न होने दे। साथ ही महिलाओं में लौह तत्त्व, फोलिक, एसिड, कैल्सियम आयोडीन और विटामिन ‘ए’ की कमी भी न होने दें। जानते हैं क्या है वो सुपरफूड (Superfood).

दही (Curd)

महिलाओं के लिए दही सबसे जरूरी होता है। इससे पाचन सिस्टम सुधरता है। साथ ही कैल्शियम की कमी भी इससे दूर होती है। दही से कैल्शियम की पूर्ति होती है। दही के रोजाना इस्तेमाल से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इससे इम्यूनिटी भी बनती है और ऊर्जा की भी कमी नहीं होती है।

एवोकाडो (Avocado)

सुपरफूड (Superfood) की लिस्ट में एवोकाडो का भी नाम शामिल है। महिलाओं के लिए एवोकाडो को भी जरूरी माना गया है। एवोकाडो से हार्ट हेल्थ सही होता है। एवोकाडो स्ट्रेस हार्मोन को मैनेज करने का काम करता है साथ ही ये एस्ट्रोजन के लेवल को भी बैलेंस करता है। एवोकाडो ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड का सबसे अच्छा सोर्स के रूप में जाना जाता है। ये रिप्रोडक्टिव हार्मोन को बैलेंस करने में अहम रोल प्ले करता है।

सिट्रस फूड्स  

ये फल खट्टे फलों की श्रेणी में आते  हैं। इनमें कीवी, नींबू, संतर, मौसंबी जैसे फल शामिल होते हैं। इन फलों से विटामिन सी की कमी पूरी होती है।  जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। खट्टे फल फाइबर की मात्रा को पूरा करते हैं। ये पाचन दुरुस्त करने के साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल सुधरता है।

हरी सब्जियां (Green vegetables)

हरी सब्जियों में केल, ब्रोकली, बींस आते हैं। Green vegetables आयरन और फोलेट का सबसे अच्छा सोर्स होता है। इससे एनीमिया जैसी बीमारी से सुरक्षा मिलती है।

बेरीज (Berries)

महिलाओं को अपने खाने में बेरीज को जरूर शामिल करना चाहिए। बेरीज सुपरफूड (Superfood) माने जाते हैं। इनसे एंथोसायनिन और विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति होती है। इन्हें खाने से स्किन झुर्रियां फ्री रहती हैं। ये एंटीएजिंग से बचाती है।

फैटी फिश (fatty fish)

महिलाओं को फैटी फिश जैसे सार्डिन, टूना को भी अपने खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर जो महिलाएं मेनोपॉज की उम्र तक पहुंच रही हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश महिलाओं के लिए बेनीफिशियल होती  है। इससे हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस और मेंटल हेल्थ में भी सुधार लाया जाता है।

Positive सार

सुपरफूड (Superfood) महिलाओं को हेल्दी रखता है। ये जरूरी है कि आप सबके हेल्थ के साथ अपने हेल्थ का भी ख्याल रखें। महिलाओं को इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। उनकी कोशिश सिर्फ इतनी होनी चाहिए कि वो अपने लिए समय निकालें और इन खान-पान की आदतों को अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाएं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES