Satvik Food: हेल्थ के लिए कैसा होता है सात्विक भोजन? क्या है खासियत!

Satvik Food: अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से कहते हुए सुना होगा कि “सात्विक भोजन उच्च विचार” यानी कि सादा खाने का संबंध हेल्दी और वेल्दी दोनो होता है। यही वजह है कि आजकल कई लोग सात्विक खाने की तरफ रुख कर रहे हैं। जानते हैं क्या होता है सात्विक भोजन या सात्विक फूड और इसके क्या फायदे हैं।

सात्विक फूड क्या है?

सात्विक शब्द का मतलब ही है शुद्ध। तो ऐसा खाना जो शुद्ध, ताजे और प्राकृतिक चीजों से बना होता है। यह आयुर्वेदिक और योगी परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। सात्विक आहार का मुख्य उद्देश्य शरीर और मन को शुद्ध करना है। जिससे हेल्दी लाइफस्टाइल और मेंटल पीस हासिल की जा सके।

सात्विक फूड के प्रमुख तत्व

  • सात्विक खाना शुद्धता और ताजगी से भरा होता है। इसमें ताजे फल, सब्जियाँ, दालें और साबुत अनाज शामिल होते हैं, जो रासायनिक तत्वों और आर्टिफिशियल एडिटिव्स फ्री होते हैं।
  • सात्विक भोजन में विशेष ध्यान रखा जाता है कि भोजन को बिना अधिक मसालों या तले-भुने तरीके से तैयार किया जाए। यह भोजन हल्का और पचने में आसान होता है।
  • इस फूड में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स और मिनरल्स का संतुलित मिश्रण होता है, जो संपूर्ण पोषण प्रदान करता है।
  • सात्विक आहार को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे खाने से मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

सात्विक फूड के फायदे

  • सात्विक भोजन आसानी से पच जाता है, जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और गैस, एसिडिटी जैसे समस्याएँ कम होती हैं।
  • ताजे और प्राकृतिक भोजन से ऊर्जा स्तर में वृद्धि होती है, जिससे दिनभर सक्रिय और ताजगी बनी रहती है।
  • सात्विक आहार से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है।
  • सात्विक भोजन में कैलोरी कम होती है, जिससे वजन नियंत्रण में रहता है और मोटापे की समस्या कम होती है।

READ MORE Lakhpati Didi Yojana: इस योजना से कैसे बदल रहा महिलाओं का जीवन?

Positive सार

सात्विक भोजन को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक शांति के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। ये हेल्दी लाइफ की दिशा में एक Positive step हो सकता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

info@seepositive.in
Rishita Diwan – Chief editor

8839164150
Rishika Choudhury – Editor

8327416378

email – hello@seepositive.in
Office

Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.