Mental Health के लिए Superfood, कंप्यूटर की तरह काम करेगा दिमाग!

Mental Health: हेल्दी लाइफ के लिए जरूरी है कि आपका हेल्दी लाइफस्टाइल हो और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है हेल्दी फूड। कई बार ऐसा होता है कि बीमार होने पर डॉक्टर्स या हेल्थ एक्सपर्ट्स अच्छे खान-पान की बात करते हैं। जैसे अच्छे हेल्थ के लिए अच्छा खान-पान जरूरी है वैसे ही मेंटल हेल्थ के लिए कुछ फूड्स को आपको अपने खाने में शामिल करना चाहिए। जानते हैं कौन से हैं वो सूपरफूड जिन्हें खाकर आप दिमागी रूप से तंदुरुस्त रहेंगे।

क्यों जरूरी है अच्छा खान-पान?

भागदौड़ भरी जिंदगी में मेंटली हेल्दी रहना किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। कई लोग तो इसे नजरअंदाज भी कर देते हैं। इसका ये परिणाम होता है कि लोग स्ट्रेस, एंजायटी और पैनिक अटैक जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। इसमें हर वर्ग, हर उम्र के लोग शामिल होते हैं। अब सवाल ये उठता है कि मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए क्या किया जाए? इसका जवाब है लाइफस्टाइल मोडिफिकेश।

रिसर्च में साबित

खान-पानी की आदतों पर हो रहे शोध कहते हैं कि हेल्दी डाइट हमारी हर परेशानी को हल करती है। साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी इसका असर पड़ता है। कुछ सुपरफूड हैं जिनसे आपका मेंटल हेल्थ (Mental Health) को सही करता है।

READ MORE Eye exercises:बच्चों को कराएं ये एक्सरसाइज, तेज होगी आंखों की रोशनी!

विटामिन सी वाले फल

आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद इन फलों में विटामिन सी होता है। जो मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इनमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर में ऑक्सीटोसिन को बढ़ाते हैं और खराब मूड को अच्छा करने में हेल्प करते हैं।

मूंगफली, और सूरजमुखी​

मेंटल हेल्थ (Mental Health) के लिए मूंगफली, और सूरजमुखी के बीज भी अच्छा माना जाता है। इनमें पाया जाने वाला विटामिन बी3 आपकी बॉडी में ऑक्सीटोसिन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। जिससे उदासी और दुख की भावनाएं खत्म होती है।

हरी और पत्ते वाली सब्जियां

हरी सब्जियां हेल्दी होती हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। इनमें मिलने वाली मिनरल्स अल्फा-लिनोलिक एसिड और विटामिन मेंटल हेल्थ को सुधारती हैं। अगर कोई डिप्रेशन से गुजर रहा है तो उन्हें ये जरूर खानी चाहिए।

बादाम और अखरोट

यूं ही नहीं कहा जाता कि बादाम दिमागी शक्ति को तेज करता है। इसके साथ ही अखरोट भी मेंटल हेल्थ में सुधार करने के लिए जाना जाता है। अखरोट में अच्छी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। वहीं बादाम में विटामिन ई होता है जिससे याददाश्त बढ़ती है। ओमेगा 3 के लिए फैटी फिश भी एक अच्छा सोर्स माना जाता है।

Positive सार

Mental Health भी उतना ही जरूरी है जितना कि फिजिकल हेल्थ। लेकिन लोग कई बार अपने मेंटल हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं। जो कि गलत है। अगर आपकी अच्छी खान-पान की आदतें आपके मेंटल हेल्थ को सुधार सकती हैं तो जरा सी कोशिश जरूर करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES