Makhana benefits: मखाना के क्या फायदे हैं?

Makhana benefits: मखाना को काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम, आयरन और जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। यही नहीं मखाना में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। जिसकी वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से सुरक्षा भी मिलती है। जानते हैं कैसे मखाना को खाया जाता है और कौन सी बीमारियों में इससे सुरक्षा मिलती है।

मखाना खाने का तरीका

अगर आप मखाना को फ्राई करके या घी में डुबा कर खाते हैं तो इसका फायदा कम मिलता है। आप मखाना को रोजाना ठंडे दूध में भिगोकर खाएंगे तो ये आपको कई बीमारियों से बचाएगा। जानते हैं (makhana benefits) मखाना खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है…

मोटापा करता है दूर

मखाना एंटी-इंफ्लामेट्री होता है। ये पुरानी सूजन मोटापे जैसी स्थितियों में फायदा करता है। मोटापा को कम करने के लिए मखाना कारगर तरीके से काम करता है। इसके साथ ही मखाना फाइबर का भी रिच सोर्स होता है, जो मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में हेल्प करता है और वेट लॉस के प्रोसेस को तेज कर देता है। 

डायबिटीज से मिलती है सुरक्षा

मखाने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही कम सोडियम और मैग्नीशियम की वजह से मखाना डायबिटीज के मरीजों को भी लाभ पहुंचाता है। ऐसे में अगर सही मात्रा और सही तरीके से मखाना का यूज किया जाए तो शुगर के लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है।

कब्ज में राहत देता है मखाना

मखाना से डाइजेशन सिस्टम ठीक होता है। ये कब्ज जैसी स्थिति को भी दूर करता है। पाचन को तेज करने में भी मखाना मदद करता है। बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है जिससे तेजी से पेट साफ होता है।

अपच और एसिडिटी को करता है दूर

अपच और एसिडिटी में मखाना खाना फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मखाना पेट को ठंडा करता और अपच की स्थिति को कम करता है। ये एसिडिक पीएच वैल्यू को भी कम करने का काम करता है।

Positive सार

मखाने में आयरन प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फैट मिनरल फास्फोरस सोडियम मैग्नीशियम जैसे एलीमेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी हेल्थ के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसीलिए मखाना को काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना मखाने के सेवन से मोटापा मधुमेह हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों में लाभ होता है।

ये लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी तरह की गंभीर समस्या होने पर एक्सपर्ट्स की सलाह पर ही उपर दिए जानकारियों को अमल में लाएं।  

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES