International Women’s Day 2024: हेल्दी लाइफस्टाइल आपके सपनों को देगी ऊंची उड़ान!

International Women’s Day 2024: महिलाएं अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण रोल एक साथ निभाती हैं। वो गृहिणी बनकर पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं तो वर्किंग वुमन बनकर देश की अर्थव्यवस्था में अपनी सहभागिता निभाती हैं। कभी मां होती हैं तो कभी बेटी बनकर परिवार का शान बन जाती हैं। इतनी सारी अहम भूमिकाएं निभाते हुए जरूरी है कि वो अपना ध्यान भी रखें। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं हेल्दी लाइफस्टाइल को एडॉप्ट करें। इस Women’s Day हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर खुद की जिम्मेदारियों को एक मजबूत आधार स्तंभ दे सकती हैं….

International Women’s Day 2024

हर साल 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित रहता है। पूरी दुनिया अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। हर साल एक थीम पर इसे मनाया जाता है। साल 2024 का थीम है इंस्पायर इंक्लुजन (Inspire Inclusion). जिसका मतलब है महिलाओं के महत्व को समझने के लिए हर किसी को जागरूक करना। इस थीम से महिलाओं के लिए एक ऐसे समाज के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। जहां महिलाएं खुद को समाज की मुख्यधारा जुड़ा हुआ महसूस कर सकें। वो खुद में सशक्त महसूस कर सकें।

महिलाओं के लिए जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर हम ये कहना चाहते हैं कि अगर आप एक बेहतर और आगे बढ़ने वाले समाज का निर्माण करना चाहते हैं तो आपका हेल्दी रहना जरूरी है। यही वजह है कि आप हेल्दी रहे ये ज्यादा जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एनीमिया से लड़ें महिलाएं

भारतीय महिलाओं में खून की कमी और एनिमिया आम बात है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र था कि, “हमारे देश में महिलाएं हीमोग्लोबिन की कमी से लड़ रही हैं” प्री-मेनोपॉज़ वाली महिलाओं में इसकी कमी पचास फीसदी तक भी हो सकती है। जो चिंता करने वाली बात है। इसके कई गंभीर परिणाम महिलाओं में देखने को मिलते हैं। तो कोशिश करें कि एनिमिया से लड़ने के लिए खुद एक ढाल बनें। खान-पान का ध्यान रखें। काम के बीच अपने ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर को स्कीप न करें। फलों का सेवन करें और सबसे जरूरी बात आप तक बात पहुंच रही हैं तो एक चेन का निर्माण करें औरों को भी जागरूक करें।

VLCC की फाउंडर वंदना लूथरा की कहानी है काफी इंस्पायरिंग

मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें

आज भी भारत में मेंटल हेल्थ पर या तो कोई बात नहीं करना चाहते हैं या इसे लोग बीमारी नहीं समझते हैं। लेकिन हेल्थ इंडेक्स को देखें तो महिलाएं सबसे ज्यादा इससे ग्रसित हैं। चौकाने वाली बात ये है कि इसमें ग्रामीण और शहरी का कोई क्लासिफिकेशन नहीं हैं। सभी तरह की महिलाएं इससे लड़ रही हैं। तो आपकी कई जिम्मेदारियां होंगी हम समझ सकते हैं। कोशिश करें कि अपने मेंटल हेल्थ से लड़ें। करीबी दोस्तों और परिवार से बात करें। आपका मन अच्छा रहेगा तो आप सब अच्छा कर सकेंगी। अगर आप खुद में ये बदलाव लाने का प्रण लेती हैं तो ये अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) आपके लिए सार्थक होगा।

न कहना सीखें

अगर आप वर्किंग वुमन हैं तो जान अनजाने आप सभी जिम्मेदारियों का बोझ खुद पर ले लेती हैं। माना कि आप घर की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लेकिन खुद पर जिम्मेदारियों का बोझ न लें। जो चीज आपके बस की नहीं है या ऐसा काम जो आपको खुद के लिए समय नहीं दे पा रहा है। उसे न कहें। कोशिश करें कि खुद का ध्यान रखकर आप चीजों को अपनाएं और छोड़ें। ऐसा करने से आप बेहतर महसूस करेंगी।

अपनी रूचि के कामों को न छोड़ें

महिलाओं के साथ ये सामान्य बात है। जिम्मेदारियों के चलते वो अपनी पसंद की चीजों को इग्नोर करती हैं। ऐसा न करें। आपकी पसंद की चीजों को जब आप नजरअंदाज नहीं करेंगी तो आप क्रिएटिव और उत्साही बनीं रहेंगी। भले ही आपको उसके लिए समय कम मिलता हो। लेकिन अगर आप एक जरूरी काम समझकर समय देंगी तो आप जरूर अपने रूचि के कामों को कर पाएंगी।

Positive सार

अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) ये याद करने का दिन है कि आपकी क्षमता असीमित है, अनंत है, अथाह है, लेकिन तब जब आप खुद का ध्यान रखें। आप खुद को न भूलें। आप अपने आप को सहेजकर रखें। तभी आपकी जो जिम्मेदारी है उसे आप वैसे निभा पाएंगी जैसी आप बनीं है जिसके लिए आप बनीं हैं। हेल्दी रहिए और वेल्दी सोसाइटी का निर्माण कीजिए। आप जरूरी हैं। Happy International Women’s Day.

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES