Immunity booster drinks: बरसात में जरूर ट्राई करें ये ड्रिंक!

Immunity booster drinks: गर्मियों के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो अचानक ही बॉडी में भी बदलाव होने लगते हैं। मौसम में परिवर्तन और खान-पान में बदलाव की वजह से कई तरह के हेल्थ इश्यूज दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इंफेक्शन के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी और नमी के कारण, बैक्टीरिया और वायरस भी तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हमारी बॉडी का इम्यून सिस्टम स्ट्रॉग रहे ताकि हम सीजनल बीमारियों से खुद की सुरक्षा कर सकें। जानते हैं 4 घरेलू ड्रिंक्स के बारे में जो इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जाने जाते हैं।

बीटरूट और गाजर का जूस

बीटरूट और गाजर में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इन्हें इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए जाना जाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 मध्यम आकार का बीट रूट, 2 गाजर, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 1 गिलास पानी और नींबू का रस निकाल कर मिला लें। इसमें नींबू भी मिक्स कर पी सकते हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध प्राचीन समय से सबसे हेल्दी ड्रिंक है। ये इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity booster drinks) करने के लिए सबसे कारगर माना गया है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 गिलास गर्म दूध,1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और शहद या गुड़ अपने स्वाद के हिसाब से डाल लें। अब गर्म दूध में हल्दी पाउडर और सभी चीजें मिला लें। अच्छे से मिक्स कर के हल्का गर्म कर इसे पी सकते हैं।

आंवला और अदरक का जूस

आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये भी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। इसके साथ ही अदरक में भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसे बनाने के लिए 2 आंवला,1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 गिलास पानी और शहद को मिला लें। आंवला और अदरक को पीस लें जिससे रस निकाल सकें। इसके बाद पानी और शहद मिक्स करें। फिर इस इम्यूनिटी ड्रिंक (Immunity booster drinks) को पी सकते हैं।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। बचपन में दादी-नानी ने जरूर आपको इसका काढ़ा पिलाया होगा। ये इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity booster drinks) करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए 10-12 तुलसी की पत्तियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 कप पानी और शहद को लेकर  उबालें। थोड़ा ठंडा करके छान लें और शहद मिक्स करके पी सकते हैं।

READ MORE मोबाइल एडिक्शन से कैसे बचें?

Positive सार

ऐसा नहीं है कि हम इन नुस्खों के बारे में नहीं जानते हैं। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी रेसिपी हमारे काम आ जाती है। अपनी इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए इन इम्यूनिटी ड्रिंक्स का साथ हम ले सकते हैं।

नोट- seepositive किसी भी तरह के भ्रम को फैलाने में विश्वास नहीं रखता है। ये लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। अगर आपको किसी तरह की हेल्थ से जुड़ी परेशानी, लेख में दिए गए सामग्री से एलर्जी या विशेष तौर पर परहेज है तो एक्सर्ट्स की सलाह पर इन ड्रिंक्स का सेवन करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES