Healthy Liver Tips: हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान जरूरी है। जितना जरूरी हमारे लिए शुद्ध हवा है उतना ही खान-पान का भी शुद्ध होना है। यहां हम बात करेंगे लिवर की। दरअसल लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। ये हमारे शरीर से शुद्ध करता है। विटामिन और मिनरल्स को शरीर में सुरक्षित रखने का काम करता है। लिवर हमारे शरीर में चल रहे कई जरूरी कामों को अंजाम देता है साथ ही ये पाचन और विकास जैसे जरूरी काम भी करता है। जानते हैं कैसे हम अपने लिवर की सुरक्षा कर सकते हैं।
खान-पान की सही आदत: अपने आहार में सेहतमंद और पोषणयुक्त भोजन शामिल करना पहला कदम है। जैसे कि फल, सब्जियां, अदरक, लहसुन, पौष्टिक अनाज, और फलियां।
हाइड्रेटेड रहें: पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि यह लिवर की साफ़-सफाई में मदद करता है।
व्यायाम करें: नियमित रूप से व्यायाम करें, जो लिवर के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है।
नशा और धूम्रपान न करें: तम्बाकू, अल्कोहल, और अन्य जहरीले पदार्थों का सेवन कम करें या बिल्कुल छोड़ दें।
वजन नियंत्रण: अधिक वजन से बचें, क्योंकि यह लिवर को ठीक से काम करने में मदद करता है।
उचित आराम: पर्याप्त आराम और नींद लें, क्योंकि यह शरीर के सभी अंगों के लिए जरूरी है।
स्ट्रेस मैनेजमेंट: तनाव को कम करने के लिए योग और मेडिटेशन का अभ्यास करें।
डेटॉक्सिफाई: ताजे फलों और सब्जियों का जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।।
डॉक्टर की सलाह: अपने डॉक्टर से नियमित जांच और सलाह लें
योग व्यायाम करें: योगाभ्यास, प्राणायाम की आदत डालें आदि।
READ MORE दिल्ली कैसे बनीं भारत की राजधानी? इतिहास के पन्नों में छिपा है राज!
Positive सार
लिवर खाने से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों को विभाजित करता है, जिससे उनका सही अवशोषण हो सके। साथ ही लिवर विषाक्त पदार्थों को शरीर से हटाता है और विषैले पदार्थों को नष्ट करने में मदद करता है। यह रक्त में विभिन्न प्रकार के विषाक्त पदार्थों को निष्क्रिय करने के लिए भी जिम्मेदार होता है। लिवर के हेल्दी रहने से ह्यूमन बॉडी हेल्दी रहती है।