Financial health: ऐसे कर सकते हैं अपना फाइनेंशियल हेल्थ इंप्रूव, फॉलो करने होंगे 4 स्टेप!

Financial health: जब आप एक हेल्दी और अच्छी लाइफ की कल्पना करते हैं तो सबसे पहले हेल्थ और वेल्थ दोनों की बात आती है। हेल्थ से मतलब आपके फिजिकल हेल्थ और वेल्थ आपके फाइनेंशियल सिचुएशन से है। हममें से कितने ही लोग होते हैं जिनके पास अच्छी नौकरी तो होती है, हम कई सालों से कमा तो रहे होते हैं लेकिन बचत के नाम पर हमारे पास ज्यादा कुछ नहीं होता है। साथ ही कई बार जब फाइनेंशियल स्ट्रॉगनेस की बात आती है तब भी हम Sure नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति से लड़ने के लिए एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको अपने Financial health पर ध्यान देना होगा। तभी आप कुछ कर पाएंगे। इन 4 स्टेप में जानते हैं कैसे आप अपना Financial health ठीक कर सकते हैं…

1.इमरजेंसी फंड करेगी राह आसान

ज्यादातर लोग इमरजेंसी फंड के बारे में नहीं सोचते हैं, उन्हें लगता है कि जरूरत होने पर बीमा या बैंक में रखे पैसे काम आ जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है Financial health को मेंटेन करने के लिए लोगों को सबसे पहले अपने इमरजेंसी फंड पर काम करना चाहिए। ये एक ऐसा पैसा होता है जिसे आप तुरंत यूज कर सकते हैं। आपको जरूरत पड़ने पर बैंक की लाइन नहीं लगनी होगी। कोई देनदार नहीं खोजना होगा किसी से मांगना नहीं होगा। इसीलिए हर महीने अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा इमरजेंसी फंड के रूप में रखें। इस पैसे को रखकर आप भूल जाएं कि आपके पास कुछ है। जब जरूरत होगी तभी इसका इस्तेमाल करें।

2.खर्च से पहले तैयार करें बजट

Financial health मजबूत रखने का सबसे बड़ा नियम ही यही है कि अगर आप बजटिंग पर ध्यान देंगे तो ही आप समझ पाएंगे कि आप कहां खर्च कर रहे हैं और कहां आप अपने पैसे बचा सकते हैं? बजट बनाने को काम की तरह नहीं बल्कि आदत बना लें। इससे फायदा ये भी होगा कि आपको अपनी आय और खर्च के बारे में सटीक जानकारी हासिल होगी। जब आप बजट बनाते हैं तो आप Impulsive शॉपिंग करने या फिर जरूरत से ज्यादा खर्च करने जैसी आदतों से बचते हैं। आपको ये भी पता होता है कि आपके Financial Goals क्या हैं और आपको उन्हें पूरा करने के लिए किस तरह के स्टेप उठाने की आवश्यक्ता है।

3.जरूरत और चाहत में समझें अंतर

Financial health को इंप्रूव करने का सबसे पहला नियम है कि आपको पता होना चाहिए जरूरत और चाहत क्या है। जब आप इनके बीच के अंतर को समझेंगे तो आप बेहतर तरीके सा जान पाएंगे कि आप पैसे कैसे बचा सकते हैं? इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि सही जगह पर खर्च करना आपकी Financial health की रीढ़ की हड्डी है। समय-समय पर अपने लिए Happy Hour Cocktail या Takeout Dinner को एंजॉय करना अच्छा है लेकिन अगर आप अक्सर गैर-जरूरी चीजों पर बहुत ज्यादा स्पेंड करते हैं तो यह आपको Financially Unstable भी कर सकता है।

4.इनवेस्टमेंट करें

आमतौर पर लोग Financially healthy रहने के बारे में सोचते हैं तो ऐसे में उन्हें Investment को आधार बनाना चाहिए। अगर आप बचत करते हैं तो आपका पैसा उतना ही रहेगा जितना आपने बचाया है वहीं अगर आप उसे Invest करते हैं तो आपके Financial Goals जल्दी ही पूरे होंगे। आपको फाइनेंशियली हेल्दी बनने के लिए कई सालों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जबकि इनवेस्टमेंट करने से आपको Compound Interest भी मिलता है और अच्छी स्कीम आपको बेहतर रिटर्न भी देगी। ऐसा कर आप खुद को कम समय में ही फाइनेंशियली मजबूत बना सकेंगे। अपनी लाइफ में यह रूल जरूर बनाएं कि आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा इनवेस्ट करेंगे।

Positive सार 

फाइनेंशियली हेल्दी रहने के लिए आपको इन 4 आदतों को अपनी लाइफ में सीखनी होगी। ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी आपका Financial Goals या Life Disturb नहीं हो। आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो फाइनेंशियली अनस्टेबलिटी का सामना कर रहे हैं, ऐसा इसलिए नहीं है, क्योंकि उनकी आमदनी कम है, बल्कि उनके मनी मैनेजमेंट स्किल्स कमजोर हैं और उनकी Financial Health इससे इफेक्ट होती है। ये सबसे जरूरी है कि आप कुछ रूल्स को फॉलो करें और अपनी फाइनेंशियल लाइफ को स्टेबल बनाएं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES