Delhi Tourist Places: दिल्ली की ये 4 शानदार जगह विकेंड को बना सकती है खास!

Delhi Tourist Places: ट्रैवल करना, घूमना-फिरना हमारे जीवन को ताजगी से भर देती है। हर कोई थोड़ा सा समय मिलने पर पहाड़, समंदर, जंगल घूमना चाहता है, लेकिन क्या आपने कभी देश की राजधानी दिल्ली को एक्सप्लोर करने के बारे में सोचा है। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप भारत की सांस्कृतिक, पारंपरिक और खान-पान, सुंदरता को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यही नहीं आप ऐतिहासिक विरासत के बारे में भी बहुत कुछ जान सकते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली की ये खास जगहें आपको क्यों एक्सप्लोर करनी चाहिए। 

लाल किला 

अगर आप दिल्ली में जनवरी के समय हैं तो आपको लाल किला का गणतंत्र दिवस जरूर देखना चाहिए। ये ऐतिहासिक और भारतीय धरोहर की मिसाल पेश करते है। पुरानी दिल्ली में मौजूद लाल किला भारत के स्वर्णिम इतिहास की गवाही देता है।  लाल किला में शाम को होने वाली लाइट शो काफी प्रसिद्ध है। यहां पर म्यूजियम और पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद, चांदनी चौक भी देखने लायक जगहें हैं। यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी आपको काफी पसंद आएंगे। 

लाल किले का एंट्री टिकट भारतीय नागरिकों के लिए 35 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये रखी गई है। यहां घूमना है तो आपको सुबह 9:30 से शाम 4 बजे तक का समय मिलेगा। 

सुंदर नर्सरी 

यहां जनवरी में हजार से भी ज्यादा किस्म के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। खासकर गणतंत्र दिवस के मौके पर। सुंदर नर्सरी एक शांत और खूबसूरत जगह मानी जाती है। सुंदर नर्सरी के अंदर करीब 300 पेड़ों की प्रजातियां आप देख पाएंगे। इसी नर्सरी में फाउंटेन का भी निर्माण किया गया है, जहां आप घंटों बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं। सुंदर नर्सरी का टिकट बच्चों के लिए 25 और बड़े लोगों का के लिए  50 रुपये होती है। 

सुंदर नर्सरी से कुछ ही दूर पर मौजूद है यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल हुमायूँ का मकबरा जिसे देखकर आप भारत में शासन करने वाले शासकों के बारे में जान पाएंगे। 

कुतुब मीनार 

दक्षिण दिल्ली के महरौली में ये मीनार स्थित इस मीनर को भी एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखा जाता है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। हर साल यहां हजारों देशी और विदेशी टूरिस्ट घूमने पहुंचते हैं। इस मीनार की खासियत है कि ये ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है, जिसका निर्माण कुतुबुद्दीन-ऐबक ने किया था।

यहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए 35 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए 550 रुपये का टिकट देना होता है। इस ऐतिहासिक धरोहर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं।

लोधी गार्डन 

15वीं शताब्दी में लोधी गार्डन का निर्माण हुआ था। ये गार्डन एक ऐतिहासिक स्थल होने के साथ-साथ टूरिस्ट्स को काफी पसंद भी आता है। वीकेंड में यहां हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां गार्डन के बीचो-बीच एक बड़ा गुम्बद और शीश गुम्बद मौजूद है। लोधी गार्डन से कुछ ही दूरी पर मौजूद सफदरजंग मकबरा भी आपको पसंद आएगा। यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का कोई टिकट नहीं लगता है।

Positive सार 

वैसे तो दुनियाभर में कई सुंदर और आश्चर्य जनक जगहें मौजूद है। लेकिन अपने देश के इतिहास को जानना हर नागरिक के लिए जरूरी होता है, क्योंकि इतिहास हमारे समाज की रूचि, संस्कृति और भावनाओं को जानने में हमारी मदद करता है। इनके बारे में जानने से ही हमारे असली आदर्शों, संस्कृतियों और सम्प्रदायों के बारे में जानकारी हासिल होती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES