Color: पसंदीदा रंग बताते हैं आपका व्यक्तित्व!

Color: कहते हैं आपकी पसंद और नापसंद आपकी पर्सनालिटी के बारे में बता देते हैं। लाइफस्टाइल कोच, एक्सपर्ट्स और एस्ट्रोलॉजर्स इस पर काफी बात करते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपके पसंदीदा रंगों के बारे में बात करेंगे। जानेंगे आपके पसंदीदा रंग कैसे आपके पर्सनालिटी के बारे में कहते हैं….

सफेद रंग (White Color)

सफेद रंग वैसे भी शांति और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है। तो अगर आपको सफेद रंग पसंद है यानी कि आप शांतिप्रिय व्यक्ति हैं। आप कोई भी बात बहुत संतुलन से कहते हैं। सफेद रंग जिन्हें पसंद होता है वो दयालु प्रकृति के माने जाते हैं। वो हर संभव प्रयास करते हैं किसी के मदद की।

गुलाबी रंग (Pink Color)

वैसे सामान्यत: ये माना जाता है कि गुलाबी लड़कियों को पसंद होता है। लेकिन गुलाबी रंग बताता है कि आप एक आकर्षक व्यक्तित्व के पर्सन हैं। इस रंग को पसंद करने वाले लोग भावुक होते हैं। साथ ही ये व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को बैलेंस्ड रखना पसंद करते हैं, ये उत्साही और स्वतंत्र नेचर के होते हैं।

लाल रंग (Red Color)

लाल रंग पसंद करने वाले लोग हर चीज को नियंत्रण में रखना चाहते हैं। साथ ही लोग रिश्ते निभाने वाले होते हैं। ये लोग अपने मन की बात को कहने के लिए हिचकते नहीं है बल्कि सबकुछ आराम से कह देते हैं। ये लोग कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाते हैं। दृढ़ निश्चयी और अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयत्न करते हैं।

Holi Celebrations In South India With Rituals Dedicated To Kamadeva & Rati

नीला रंग (Blue Color)

नीला रंग देखने में भी खूबसूरत होता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग रिश्तो में एकता को इंपॉर्टेंस देते हैं। ये लोग प्रेम में विश्वास रखते हैं और अपने संबंधों को अच्छी तरीके से निभाते हैं। नीला रंग पसंद करने वाले लोग संवेदनशील होते हैं।

हरा रंग (Green Color)

जिन्हें हरा रंग पसंद होता है वो लोग काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। ये लोग दूर की सोचते हैं और कोई भी निर्णय लेते समय दिमाग से काम लेते हैं। नीला रंग पसंद करने वाले सीखने को महत्व देते हैं।

पीला रंग (Yellow Color)

पीला आकर्षण का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग खुशमिजाज होते हैं। इन लोगों को घुलमिलकर रहना पसंद होता है। ये लोग काफी क्रिएटिव होते हैं।

काला रंग (Black Color)

काल रंग स्टाइल और स्टेटस का सिंबल माना जाता है। ये लोग पावर को ज्यादा अहमियत देते हैं। दृढ़ निश्चयी और आत्मविश्वासी लोगों काला रंग पसंद होता है। वर्कप्लेस पर इनका परफॉर्मेंस अच्छा होता है।

पर्पल रंग (Purple Color)

पर्पल या बैंगनी रंग पसंद करने वाले लोग बैलेंस बनाकर चलते हैं। ये दूसरों के विचार और राय सुनना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव होशियार और मजाकिया होता है।

Positive सार

रंग या Color का मूल सूर्य ही हैं। सूर्य से ही रंगों की उत्पत्त हुई है। इसीलिए ये हमारे जीवन में ऊर्जा और उत्साह का परिचायक माने जाते हैं। रंग कई चीजों के प्रतीक के तौर पर भी स्थापित हैं। रंगों से ही हमें विभिन्न स्थितियों का पता चलता है और हम अपने आस-पास मौजूद रंगों से प्रभावित होते हैं।

Note- ये आर्टिकल विभिन्न एस्ट्रो और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। seepositive क्रिएटिव और नई जानकारियों के पक्ष में है। किसी भी तरह के झूठ और भ्रामक सामग्रियों का हम समर्थन नहीं करते हैं।  

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES