Budget 2024 में महिलाओं को क्या मिला, महिलाओं को लखपति बनाने सरकार का प्लान?

Budget 2024: 1 फरवरी 2024 को भारत की Finance Minister Nirmala Sitaraman ने अपना Interim Budget सदन में पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने महिलाओं पर काफी ध्यान दिया है। देश की आधी आबादी को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं के योगदान को देखते हुए बजट में उनके लिए बड़ा प्रावधान किया है। Finance Minister Nirmala Sitaraman ने Budget 2024 पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार लखपति दीदी योजना को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस योजना में 1 करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा मिलेगा। जिसके बाद लखपति दीदी की संख्या बढ़कर 3 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इसका फायदा देश की महिलाओं को होगा।

सरकार ने महिला कल्याण की दिशा में किया काम

Finance Minister Nirmala Sitaraman अंतरिम बजट में महिलाओं और लड़कियों का खास जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 साल में सरकार ने महिला कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए हैं।

लखपति दीदी योजना को बढ़ावा

Finance Minister Nirmala Sitaraman ने कहा कि अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। सरकार ने इसे दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ का फैसला किया है। करीब 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में इससे बदलाव आया है और लखपति दीदी से आत्मनिर्भरता भी आई है। इससे महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।

आशा बहनों को आयुष्मान का लाभ

Finance Minister Nirmala Sitaraman ने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ी जाएगी। इसके साथ ही आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलेगा।

सर्वाइकल कैंसर रोकने के लिए टीकाकरण अभियान

Finance Minister Nirmala Sitaraman ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लिए खास टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 9 से 14 साल की सभी लड़कियों का टीकाकरण होगा।

महिलाओं के लिए खास बातें

  • सरकार का 10 साल में महिला विकास पर खास फोकस।
  • हायर एजुकेशन में महिलाओं और लड़कियों का नामांकन बढ़ा है।
  • पीएम मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ महिलाओं को लोन का फायदा।
  • उद्यमिता के सहारे महिलाओं को सशक्त बनाने का काम।
  • तीन तलाक को गैर कानूनी बनाते हुए कड़ा कानून लेकर आए।
  • देश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को 33% आरक्षण बिल की सुविधा।
  • लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रखा गया।
  • सभी आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को आयुष्मान भारत का लाभ मिलेगा।

Positive सार

Interim Budget 2024 में महिलाओं, युवा, नौकरी और शिक्षा के महत्वपूर्ण घोषणा की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा, “हमारे युवा देश की उच्च आकांक्षाएं हैं, अपने वर्तमान पर हमें गर्व है और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशा और विश्वास करते हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारे सरकार को उसके शानदार काम के आधार पर एक बार फिर लोगों द्वारा एक शानदार जनादेश मिल सकेगा।“

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.