Barley Juice Benefits: हेल्थ, स्कीन, बालों के लिए वरदान है जौ का जूस

Barley Juice Benefits:  जौ की घास से बनाया जाने वाला जौ का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जौ का जूस पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपर फूड माना जाता है। जौ के जूस के रोजाना इस्तेमाल से बीमारियां दूर होती हैं। इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम्स की एक संतुलित मात्रा होती है। आइए जानते हैं जौ रस से होने वाले फायदों के बारे में।

गुणकारी है जौ का जूस

जौ का जूस सेहत बनाने में भी मदद करता है और ओवर वेट लोगों को वजन कम करने में भी हेल्पफुल है। जौ में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो अलग-अलग समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो रहे हैं-

कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर

बार्ले जूस में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमेंद होता है। जौ का जूस पीने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शरीर को करता है डी-टॉक्स

यह शरीर के लिए एक बेहतरीन डी-टॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। शरीर के टॉक्सिंस सब्सटेंस को शरीर से बाहर कर देता है। बार्ले जूस में  क्लोरोफिल होता है जिसे एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर माना जाता है। लीवर और किडनी को हेल्दी रखने में जौ का जूस बेहत कारगर है।

फाइबर का अच्छा स्त्रोत

जौ में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे पीने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं डाइजेशन से जुड़ी प्रॉबलम्स में भी राहत मिलती है।

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह शरीर में एंटिबॉडी को भी बढ़ाता है। जिससे शररी में वायरल बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल

जौ के रस के नियमित इस्तेमाल से  कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिलती है। इतना ही नहीं बार्ले जूस दिल की बीमारी और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को भी कम करने में काफी कारगर है।

वजन घटाने में मददगार

जौ का जूस वजन को कंट्रोल करने में भी अच्छा रिजल्ट देता है। जिन्हें वजन कम करने की सलाह दी जाती है वो रोजाना जौ का जूस पिए तो वेट लॉस करने में आसानी होती है।

स्कीन के लिए भी फायदेमंद

इसके इस्तेमाल से शरीर और त्वचा हाइड्रेटेड रहती है जिससे झुर्रियां जल्दी नहीं आती, जिन्हें पहले हे झुर्री है उनमें कम होने के चांस होते हैं। साथ ही यह बालों के लिए भी फायदेमेंद है, रोजाना बार्ले जूस पीने से बाल भी जड़ से मजबूत होते हैं। बालों को शाइनी बनाने में भी जौ का जूस काफी हेल्पफुल है।

हमारी सलाह

जौ का जूस, जौ को उगाकर उसकी घास से बनाया जाता है। जौ की घास को किसी दूसरे फल या सब्जी के साथ मिलाकर जूस बनाया जाता है। हमारी सलाह है कि इसे लेने से पहले किसी अच्छे डायटिशीयन या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वो आपको आपकी समस्या और जरूरत के हिसाब से जौ की सही मात्रा बताएंगे।

Also, read- https://seepositive.in/health-wellbeing/sprouts-a-simple-addition-for-better-health/

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.