Niyad Nellanar: क्या है नियद नेल्लनार योजना? छत्तीसगढ़ में कहां चल रही?

Niyad Nellanar Scheme: बस्तर के आदिवासी क्षेत्र को लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने नियद नेल्नार योजना की शुरूआत की है। नियद नेल्नार का मतलब है ‘आपका अच्छा गांव’। जानते हैं क्या है नियद नेल्नार योजना और इसके तहत आदिवासी क्षेत्रों में लोगों को क्या सुविधाएं दी जाएगी।

योजना के बारे में

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं और कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए इस योजना की शुरूआत की है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत माओवादी आतंक प्रभावित क्षेत्रों में शुरू किए गए 4 नये शिविरों की पांच किलोमीटर के परिधि में आने वाले गांवों को सुविधाएं मिलेंगी। इनमें 25 से अधिक मूलभूत सुविधाएं गांव वालों को दी जा रही है। इसके अलावा इन क्षेत्रों के लोगों को सरकार की 32 व्यक्ति मूलक योजनाओं का लाभ भी मिलेगा।

योजना के लिए अलग से बजट

 नियद नेल्लनार (Niyad Nellanar Scheme) योजना के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है। सरकार का कहना है कि भविष्य में जरूरत के हिसाब से और बजट की आवश्यकता को पूरा किया जाएगा। सरकार का ये उद्देश्य है कि कोई भी परिवार इस योजना का लाभ उठाने से वंचित न रह पाए।

योजना में मिलेंगी क्या-क्या सुविधाएं?

  • गांवों की मूलभूत आवश्यकता को देखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवारों के विकास के लिए कार्रवाई हो रही।
  • संबंधित सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा।
  • राशन कार्ड, मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर।
  • उज्ज्वला योजना के तहत चार मुफ्त गैस सिलेंडर की सुविधा।
  • आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला की सुविधा।
  • किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप, हैंड पंप और सोलर पंप की सुविधा।
  • हर गांव में खेल मैदान, मुफ्त बिजली 500 यूनिट तक, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास की सुविधा।
  • वन अधिकार पट्टा, मोबाइल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा खंड मुख्यालय तक बस सेवा जैसी सुविधाएं।

READ MORE गरीबों की जिंदगी बदल रही है ये 5 सरकारी योजनाएं!

Positive सार

नियद नेल्लनार (Niyad Nellanar Scheme) योजना के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है। योजना से जुड़ें संबंधित गांवों को हर मौसम योग्य सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य सरकार ने रखा है। योजना के क्रियान्वयन के लिए गांवों में जन सुविधा शिविर भी लगाया जा रहा है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES