Marriage Certificate: शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट क्यों है जरूरी?

Marriage Certificate: भारत में जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और बर्थ सर्टिफिकेट एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। उसी तरह से मैरिज सर्टिफिकेट भी काफी जरूरी होता है। लेकिन आज भी बहुत से लोग मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी नहीं समझते हैं। मैरिज सर्टिफिकेट कई कानूनी अधिकारों का आधार होता है। अगर आपने भी अब तक अपना मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो यहां दी जा रही जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद होने वाली है।

Marriage Certificate क्या होता क्या है?

मैरिज सर्टिफिकेट एक कानूनी प्रमाणपत्र है जो आपकी शादी को कानूनी तौर पर वैध बनाता है। यह सर्टिफिकेट दिखाता है कि आपने वैध तरीके से शादी की है। साथ ही किसी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं किया है। यह शादीशुदा जोड़े को आधिकारिक और कानूनी पहचान देता है। कई तरह की कानूनी कार्रवाई में मैरिज सर्टिफिकेट से ही अपने पति या पत्नी की पहचान को साबित किया जा सकता है।

क्यों जरूरी है Marriage Certificate?

समाज में लोग अपने-अपने धर्म और रीति-रिवाजों के हिसाब से शादियां करते हैं। लेकिन कानूनी तौर पर या तो कोर्ट मैरिज या मैरिज सर्टिफिकेट ही शादी का प्रमाण माना जाता है। मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना कई कारणों से जरूरी माना गया है, उदाहरण के लिए –

  • शादी के बाद अगर कोई लड़की अपना सरनेम नहीं बदलती तो मैरिज सर्टिफिकेट ही उसकी शादी का कानूनी सर्टिफिकेट होता है।
  • शादी के बाद लड़की को अपने सारे डॉक्यूमेंट्स नए एड्रेस के हिसाब से बदलने पड़ते हैं। मैरिज सर्टिफिकेट इन सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाता है।
  • अगर बैंक में या किसी पॉलिसी में नॉमिनी ना लिखा हो तो मैरिज सर्टिफिकेट लगाने से पति या पत्नी ही नॉमिनी हो जाते हैं।
  • फॉरेन में वीजा या इमिग्रेशन के लिए मैरिज सर्टिफिकेट ही पति-पत्नी की रिश्ते का सबूत होता है।
  • मैरिज सर्टिफिकेट शादी के बाद होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ एक मजबूत आधार होता है।
  • तलाक, प्रॉपर्टी डिस्प्यूट और उत्तराधिकार वाले मामलों में मैरिज सर्टिफिकेट सबसे मजबूत कड़ी होता है।
  • पेंशन जैसे मामलों में अपना हक साबित करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट एक अहम दस्तावेज है।

कैसे बनवाएं मैरिज सर्टिफिकेट?

मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सभी राज्यों में नियमों में थोड़ा-थोड़ा अंतर होता है। सामान्यतौर पर जिस जगह शादी सम्पन्न हुई है मैरिज सर्टिफिकेट वहीं से बनाए जाते हैं। राज्य के च्वॉइस सेंटर, नगर पालिका, नगर निगम या कोर्ट में मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर भी मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

मैरिज सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज इस तरह हैं-

  1. वर-वधु का आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. दोनों पक्षों का शादी का कार्ड
  4. फोटो और आधार के साथ 2 गवाह
  5. वर-वधु का पैन कार्ड
  6. 4×6 साइज की, वर-वधु की शादी की 2 फोटो
  7. माता-पिता का आधार कार्ड
Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.