Independence Day 2025: साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना!

Independence Day 2025: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया और राज्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता सेनानियों और अटल जी को नमन

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता के जयकारे से की और कहा कि आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विशेष रूप से अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बने नए भारत के संकल्प का उल्लेख किया।

किसान और कृषि विकास

  • मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण बातें रखीं,
  • धान, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों को बढ़ावा।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों की राशि का भुगतान।
  • सिंचाई, आधुनिक कृषि और वनोपज से किसानों की आय बढ़ाने का वादा।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर

  • आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों परिवार लाभान्वित।
  • बच्चों और युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई नीतियाँ।
  • मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग संस्थान खोलने पर फोकस।

महिला और युवा सशक्तिकरण

  • बिहान योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।
  • स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट के लिए युवाओं को अवसर।
  • खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का संकल्प।

नक्सलवाद और सुरक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या को खत्म करने के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। सुरक्षा बलों और जनता के सहयोग से छत्तीसगढ़ में शांति और विकास का वातावरण तैयार होगा।

विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़

अपने भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि “जब देश विकसित होगा, तभी छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा।” उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वोकल फॉर लोकल को अपनाएँ और छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाएं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संबोधन सिर्फ़ परंपरा नहीं बल्कि भविष्य की दिशा भी दिखाता है। यह भाषण किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम जनता को केंद्र में रखकर राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की ओर एक कदम है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES