Ayushman Yojna: ये हैं आयुष्मान योजना का सबसे ज्याद लाभ पाने वाले राज्य

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान भारत योजना कई परिवारों की जिंदगी संवार रहा है। इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने वाली ये योजना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ लेने वाले राज्यों के बारे में बताया है। जानते हैं कौन से हैं वो राज्य और क्या है आयुष्मान भारत योजना।

इन राज्यों को मिला सबसे ज्यादा फायदा

केंद्र सरकार ने भारत में वित्त वर्ष 2023-24 में आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने वालों की संख्या के बारे में जानकारी दी है जिसके अनुसार…

राज्यलाभार्थियों की संख्या
कर्नाटक32.13 लाख
राजस्थान19.78 लाख
आंध्र प्रदेश18.42 लाख
उत्तर प्रदेश17 लाख
छत्तीसगढ़15.84 लाख
गुजरात12.80 लाख
मध्य प्रदेश12.70 लाख
केरल10.78 लाख

योजना के बारे में

आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) भी कहा जाता है, भारत सरकार की एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। इस योजना से गरीब और कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 23 सितंबर 2018 को शुरू किया था। आयुष्मान भारत योजना का

योजना की विशेषताएँ

  • यह योजना देश के 10 करोड़ से अधिक गरीब और वंचित परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है।
  • लगभग 50 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  • लाभार्थियों का चयन सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के डेटा के आधार पर किया जाता है।

बीमा कवर

  • प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
  • यह कवर अस्पताल में भर्ती होने के खर्चों को कवर करता है, जिसमें मेडिकल टेस्ट, सर्जरी, और दवाइयाँ शामिल हैं।

कैशलेस और पेपरलेस सुविधा

  • इस योजना के तहत उपचार पूरी तरह से कैशलेस है। लाभार्थियों को इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना होता है।
  • अस्पताल में भर्ती के समय आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र के आधार पर लाभार्थी की पहचान की जाती है।

पैनल्ड अस्पताल

  • आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) के अंतर्गत सरकारी और निजी दोनों प्रकार के अस्पताल पैनल में शामिल हैं।
  • ये पैनल्ड अस्पतालों को एक मानक प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि सभी मानदंडों का पालन किया गया है।

READ MORE गरीबों की जिंदगी बदल रही है ये 5 सरकारी योजनाएं!

Positive सार

Ayushman Bharat Scheme ने देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका एक अन्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य बीमा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। आयुष्मान भारत योजना ने लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में मदद की है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.