Agniveer Scheme: अग्नीवीर योजना क्या है? इन्हें क्या मिलती हैं सुविधाएं?

Agniveer Scheme: अग्निवीर योजना 2024 के लिए भर्ती आवेदन मंगवाए जा रहे हैं। Indian Army Agniveer Bharti 2024 Apply Online के तहत आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा ये योजना इसलिए भी चर्चा में है। क्योंकि मोदी सरकार इस स्कीम की समीझा कर इसे और ज्यादा आकर्षक व कारगर बनाने की दिशा में काम कर रही है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स ये भी कह रही है कि भारतीय सेना ने एक इंटरनल सर्वे किया है, जिसमें अग्निपथ योजना में कुछ बदलाव की सिफारिश की है। जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी…

अग्निपथ योजना क्या है?

अग्निपथ योजना (Agniveer Scheme) के तहत आर्मी,  नेवी और एयर फोर्स में 4 साल के लिए भर्ती की जाती है। ये भर्ती कॉन्‍ट्रैक्‍ट बेस्ड होती है। इसमें भर्ती ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों के लिए होती है। अग्निवीर की भर्ती होने पर पहले छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है फिर जवानों (अग्निवीरों) की तैनाती की जाती है।

क्या अग्निवीर परमानेंट होते हैं?

दरअसल चार साल बाद कार्य क्षमता के आधार पर अग्निवीर सेनाओं को रेटिंग दी जाती है। रेटिंग देखकर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है। इसमें से 25 फीसदी अग्निवीरों को सेना में परमानेंट किया जाता है। बचे हुए जवान वापस आकर कोई और नौकरी या फिर कारोबार करते हैं। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 12वीं के समकक्ष सर्टिफिकेट मिलता है।

अग्निवीर बनने की योग्यता चाहिए

  • अग्नीवीर जवान बनने की उम्र 17.5 से 21 साल है।
  • इसके लिए योग्यता 10वीं मांगी गई है।
  • अग्निवीरों की भर्ती साल में दो बार होती है।
  • मेडिकल को छोड़कर हर कैडर में अग्निवीरों की भर्ती होती है।
  • अनुशासन या किसी दूसरे कारण से अग्निवीर की सेवा कभी समाप्‍त नहीं की जाती।
  • अग्निवीर सैनिक चार साल से पहले सेवा नही छोड़ सकते हैं।
  • विशेष परिस्थिति में सक्षम अधिकारी की अनुमति से नौकरी 4 साल के पहले छोड़ी जा सकती है।
  • अग्निवीरों को पेंशन, ग्रैच्युटी, कैंटीन और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जाती है।

अग्निवीर सैनिकों की सैलरी

सालमासिक वेतनहर माह नकदकॉर्पस कंट्रीब्यूशनसरकार का कंट्रीब्यूशन
पहला साल             30,000  21,0009,0009,000
दूसरे साल  33,000  23,0009,900            9,900
तीसरे साल36,000  25,00010,95010,950
चौथे साल40,000  28,00012,000            12,000
  • 4 साल सेवा में अग्निवीर जवान के वेतन से कॉर्पस फंडमें 5.02 लाख जमा होता और इतना सरकार भी देती है।
  • 4 साल बाद सेवा निधि पैकेज के तौर पर जवान को एक साथ 11.71 लाख रुपए मिलते हैं।
  • इस पर जवान को कोई टैक्‍स नहीं लगता।

शहीद होने पर परिजनों को अनुदान?

ड्यूटी पर अग्निवीर जवान के शहीद होने पर सरकार सेवा निधि पैकेज और उस वक्त जो वेतन मिलता है, वो देती है। जवान के शहीद होने के बाद परिजनों को बचे हुए पूरे 4 साल की सेवा अवधि की सैलरी दी जाती है।

READ MORE Free NEET Coaching: छत्तीसगढ़ में छात्रों को कराई जाती है तैयारी!

ड्यूटी पर अग्निवीर जवान के दिव्यांग होने पर

अगर कोई अग्निवीर जवान ड्यूटी के दौरान दिव्यांग हो जाता है तो उसे दिव्यांगता के स्तर के आधार पर मुआवजा दिया जाता है। अगर कोई अग्निवीर जवान सौ फीसदी दिव्यांग हो जाता है तो उसे 44 लाख रुपये, 75 प्रतिशत दिव्यांग होने पर 25 लाख रुपये और 50 प्रतिशत दिव्यांग होने पर 15 लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं अग्निवीर शहीद जवानको राजकीय सम्मान भी दिया जाता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *