Sustainable Traveling: कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का अनोखा ट्रेंड!


दुनियाभर में बढ़ा सस्टेनेबल ट्रैवलिंग
ट्रैवलिंग से कार्बन फुटप्रिंट घटाने की कोशिश

पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की चिंती पर तेजी से काम हो रहा है। ट्रेड, व्यापार, शिक्षा, विज्ञान, इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में सस्टेनेबेलिटी को ध्यान में रखकर भविष्य की योजनाएं बनाई जा रही है तो यात्रा कैसे पीछे छूट सकता है। दुनियाभर में आजकल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए ट्रैवलिंग का अनोखा ट्रेंड चल रहा है। इसके चलते यात्रियों को कम से कम लगेज के साथ सफर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


सस्टेनेबल ट्रैवल

सस्टेनेबल ट्रैवल एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जो पूरे ट्रैवल के ऐसे एक्सपीरियंस करवाती है जिसमें जिसमें आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दे और उनकी बेहतरी शामिल हो। ये ट्रैवलर्स के अनुभवों को बेहतर बनाने और गेस्ट कम्यूनिटी की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाता है। सस्टेनेबल ट्रैवल के दौरान पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता, जीवन की गुणवत्ता, सांस्कृतिक विविधता, सभी के लिए रोजगार जैसे मुद्दों को एक सकारात्मक गति प्रदान की जाती है। वहीं ऐसे ट्रैवल से कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करने की दिशा में काम किया जाता है।


कुदरती तबाही की वजह से सस्टेनेबल टूरिज्म की जरूरत

भारत के कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर ट्रैवलर्स की भीड़-भाड़ ने पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाने का काम किया है। हाल ही में हिमाचल और उत्तराखंड में नेचुरल डिजास्टर ने सस्टेनेबल टूरिज्म की जरूरत की तरफ ध्यान आकर्षित किया है। ट्रैवल के पहले ट्रैवलर्स को अपने लगेज पर दोबारा ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि बढ़ते दबाव को कम किया जा सके।


दुनियाभर में कई तरीकों से हो रहे प्रयास

दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरीकों से सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा दिया है। रोम का वेनिस व्हील वाले सूटकेस पर प्रतिबंध लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है। क्रोएशिया के डुब्रोवोनिक शहर ने भी यही नियम लागू किए हैं।


ईस्ट अफ्रीका के केन्या, तंजानिया और यूगांडा में भी टूर ऑपरेटर्स सैलानियों को सफारी के लिए कम से कम लगेज लाने कहते हैं। स्विटजरलैंड, में आल्प्स की पहाड़ियों के साथ ही फ्रांस और ऑस्ट्रिया में रिसोर्ट लोगों को विंटर स्पोर्ट्स के उपकरण किराये पर उपलब्ध होते हैं।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES