Save Environment: पर्यावरण संरक्षण के साथ पा सकते हैं रोजगार!

Save Environment: हमें खाने के लिए भोजन तब मिलेगा जब पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हमें रहने के लिए सुरक्षित वातावरण तब मिलेगा जब हम प्रकृति को सहेजकर रखेंगे। हमें गुणवत्तापूर्ण जीवन तब मिलेगा जब जैव-विविधता (Bio-Diversity) सुरक्षित होगी। कुल मिलाकर हम ये कह सकते हैं, पर्यावरण सुरक्षित तो पृथ्वी पर हर जीव सुरक्षित। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी काम हो रहे हैं, इससे जहां प्रकृति को सहेजने का काम हो रहा है वहीं आज के युवा रोजगार से भी जुड़ रहे हैं। तो अगर आप भी Save Environment के मुहीम से जुड़कर पैसे कमाना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक जरूरी आर्टिकल है…

पहले करते हैं आंकड़ें की बात

ये तो हर कोई जानता है कि जंगलों का पर्यावरण संतुलन में क्या रोल है। पर्यावरण सुरक्षा के लिए अगर हम जंगल लगाते हैं तो हमें शुद्ध वातावरण मिलता है। इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट की मानें तो भारत का 28.82 फीसदी भू-भाग वनों से घिरा है। साल 2011 में योजना आयोग की जानकारी के अनुसार वनों का भारत के GDP में लगभग दो प्रतिशत का योगदान है। सरकार इसे बढ़ाने के लिए सामाजिक वानिकी के तहत कई तरह के कार्यक्रम चला रही है। जिसका लाभ आम ग्रामीण ले रहे हैं। सामाजिक वानिकी के तहत युवाओं को रोजगार के मौके मिल रहे हैं।

पर्यावरण से रोजगार पाने के तरीके

1.नर्सरी करें तैयार

Save Environment की मुहीम को आप नर्सरी लगाकर गति दे सकते हैं। अगर आपके पास ठीक-ठाक जमीन है, तो राज्य के वन विभाग की नर्सरी से पौधा प्राप्त कर आप राज्य सरकार से अनुदान भी ले सकते हैं। कई राज्य इसके लिए योजना चला रहे हैं। इसमें कम कीमत पर नर्सरी के लिए पौधे और बीज प्राप्त किया जा सकता है। इन नर्सरी में शीशम, आम, सागवान, गम्हार, सखुवा जैसे पेड़ आपकी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

2.राष्ट्रीय बांस मिशन का ले सकते हैं लाभ 

बांस पैसे कमाने का सबसे अच्छा सोर्स हो सकता है। सरकार इसके लिए राष्ट्रीय बांस मिशन भी चला रही है। बांस की बाजार में मांग को देखते हुए सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाएं हैं। जैसे, बांस लगाने के इच्छुक व्यक्ति को 50 प्रतिशत अनुदान पर राज्य बांस के पौधे देती है। बांस लगाने के लिए किसान को बाकी के पैसे खुद खर्च करने होते हैं। इसकी ज्यादा जानकारी आप सरकार की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। हम आपको डायरेक्ट लिंक दे रहे हैं।

https://www.myscheme.gov.in/schemes/nbm

3.राष्ट्रीय बागवानी मिशन से अवसर

राष्ट्रीय बागवानी मिशन (National Horticulture Mission) आपको फलदार वृक्ष लगाने के लिए सहायता करती है। तो आप भी अगर Save Environment मुहीम को गति देकर रोजगार पाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए अच्छा है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजनाओं के द्वारा अनुदान मिलता है। फलदार पौधे लगा कर आप फलों का निर्यात और व्यापार कर सकते हैं।

4.मछली पालन से करें जैव-विविधता की सुरक्षा

पर्यावरण संरक्षण (Save Environment) को अपनी जिम्मेदारी समझने वाले लोग मछली भी पाल सकते हैं। इससे वो जैव-विविधता की सुरक्षा कर सकते हैं। मछली पालन से आसपास के इको-सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। मछली पालन के लिए भी पूरे भारत में हर राज्य की सरकार अलग-अलग योजनाएं चला रही है।

5.मनरेगा के तहत लगायें पेड़

अगर आपको वन और पर्यावरण से लगाव है। तो मनरेगा के तहत पेड़-पौधे भी लगवाने का काम कर सकते हैं। मनरेगा योजना के अंतर्गत पौधारोपण का भी प्रावधान सरकार ने किया है। पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार पाने के लिए आप अपने गांव के मुखिया, पंचायत सेवक और प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर सकते हैं।  

Positive सार

समय बदल रहा है, जरूरतें भी बदल रही हैं। कुछ समय पहले तक लोग ये सोचते थे कि पर्यावरण के क्षेत्र में नौकरियां क्या होंगी और यहां क्या काम करना होता होगा। लेकिन समय की मांग ने आजकल पर्यावरण संरक्षण (Save Environment) के क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय के कई मौके दिए हैं। ये एक ऐसा काम है जिससे आप समाज, राज्य, देश और पूरे विश्व की सेवा कर सकते हैं। साथ ही अपने लिए रोजगार के मौके भी तलाश सकते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.