Plastic Waste: प्लास्टिक वेस्ट से बना है ये आईलैंड!

प्लास्टिक रिसाइकल के कितने क्रिएटिव आइडियाज हो सकते हैं। कोई प्लास्टिक को रियूज कर रहा है, कोई प्लास्टिक को आर्ट का रूप दे रहा है तो कोई प्लास्टिक से घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें बना रहा है, कहीं सड़क बन रही है। लेकिन मेक्सिको के एक शख्स का प्लास्टिक रियूज का आइडिया काफी अनोखा है। दरअसल मैक्सिको के रिचर्ड ने प्लास्टिक वेस्ट से एक आईलैंड बना दिया है।

कचरे को दिया क्रिएटिव रूप

मैक्सिको के रिचर्ड सोवा ने डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतलों से अपना खुद का आईलैंड बनाया है। रिचर्ड पहले कारपेंटर का काम करते थे, उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों से एक द्वीप बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने प्लास्टिक से एक द्वीप तो बनाया ही साथ ही उसमें सभी जरूरतों को पूरा करने वाला एक घर भी बनाया है जहा पर एक बगीचा भी है। इस द्वीप की खास बात ये है कि कचरे से उठाई गई बोतलों से द्वीप तैयार कर रिचर्ड ने इसे पर्यटन के लिए खोल दिया है। रिचर्ड इससे पैसा भी कमा रहे हैं।

Waste Plastic Bottles से बना है द्वीप

एक अखबार में छपी खबर के अनुसार रिचर्ड सोवा ने एक बिल्डर के रूप में 13 साल तक काम किया बाद में उन्होंने नोटिस किया कि पर्यावरण कैसे प्लास्टिक से प्रदूषित हो रहा है। यहीं पर उन्हें एक इकोलॉजिकल द्वीप को बनाने का आइडिया आया। उन्होंने जब इकोलॉजिकल आइलैंड बनाकर तैयार कर दिया तो लोग उसे आश्चर्य से देखते थो। रिचर्ड को लगा कि इससे पैसे भी कमाए जा सकते हैं। बस फिर क्या था उन्होंने इस द्वीप को पर्यटकों के लिए खोल दिया। उन्होंने लोगों द्वारा कूड़े-कचरे में फेंकी गई डेढ़ लाख प्लास्टिक की बोतलों को रियूज किया। उनके इस आईलैंड के बारे में कूलेस्ट थिंग ये है कि उन्होंने साढ़े 6 साल पहले मैक्सिको में इस द्वीप को शुरू किया था और मैरिटाइम ऑफिसर्स के साथ एक इकोलॉजिक बॉट के रूप में रजिस्टर्ड इसे रजिस्टर भी किया है।

ऐसे बना द्वीप

रिचर्ड ने ने इसे बनाने के लिए तैरती हुईं लकड़ी की पट्टियों पर मैंग्रोव पेड़ लगाए इससे जड़ें नीचे की ओर बढ़ने लगीं। ऐसा करने से स्ट्रक्चर और भी मजबूत हो गया। इस द्वीप ने छोटी मछलियों जैसे समुद्री जीवों को भी अपनी तरफ आकर्षित किया है, जिसका आनंद भी पर्यटक लेते हैं। रिचर्ड अपने इस द्वीप पर हिबिस्कस फूल, अदरक, एगेव उगाते हैं। इस आईलैंड के की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। ये सोलर पैनल रेफ्रिजरेटर और स्टोव जैसे उपकरणों को बिजली देने का काम करते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.