जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यह देश की पहली कॉलोनी बना रहा है ओडिसा राज्य!

• जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से प्रभावित लोगों के लिए ओडिसा में बनेगी कॉलोनी
• ओडिसा के बागपटिया में बसाया जा रहा
• सतभाया क्षेत्र कटाव के कारण समुद्र में डूबा लोगों का घर

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए देश की पहली पुनर्वास कॉलोनी ओडिशा में तैयार हो रही है। जिससे तटीय कटाव और जलवायु परिवर्तन के कारण विस्थापित हुए लोगों को काफी मदद मिलेगी। ओडिसा के केंद्रपाड़ा जिले के सतभाया में यह कॉलोनी बनेगी जिससे बेघरों को बेहतर जिंदगी की आस मिली है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बागपटिया में कॉलोनी के पहले विकास चरण के लिए ₹22.5 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की तरफ से कहा गया है कि, “सीएम पटनायक ने बागपटिया में कॉलोनी के पहले चरण के विकास के लिए 22.5 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। यह राज्य सरकार की आदर्श कॉलोनी की पहल का हिस्सा है।”

विस्थापित शुरू कर पाएंगे नई जिंदगी

एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक विस्थापितों के लिए घर, पीने के पानी, बिजली कनेक्शन, सड़क सहित दूसरी जरूरी सुविधाओं के निर्माण के लिए फंड्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, “स्वीकृत राशि विस्थापितों के लिए घरों के निर्माण, पीने के पानी, बिजली कनेक्शन, सड़कों और अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल की जाएंगी। यही नहीं राज्य सरकार ने सतभाया के ग्रामीणों को कृषि भूमि प्रदान करने की भी योजना के बारे में भी जानकारी दी है, जो तटीय कटाव के कारण अपनी आजीविका से बिछड़ चुके हैं।

मुख्यमंत्री पटनायक ने पर्यटन विभाग को इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने और क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पंचुबारही तीर्थ का सौंदर्यीकरण करने और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से प्रभावित लोगों को बागपटिया में जरूरी संसाधनों के साथ बसाया जाएगा। क्योंकि सतभाया क्षेत्र कटाव के कारण समुद्र के प्रभाव में आया है। जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यह देश की पहली कॉलोनी मानी जा रही है, जो सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.