Money Tree: पैसे बनाने वाले पेड़ के बारे में जानते हैं आप, किसान ने यूट्यूब से सीखकर बंजर जमीन पर लगाया पेड़!

Money Tree: कहते हैं जहां चाह है वहां राह है, यानी कि मेहनत से किए गए काम से सफलता जरूर हासिल होती है। ऐसे ही एक किसान की कहानी लोगों को काफी प्रेरित कर रही है। राजस्थान के बारे में अक्सर कहा जाता है कि बारिश की कमी की वजह से अक्सर किसानों को सूखे की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन टांकला गांव के किसान लिखमाराम मेघवाल ने अपनी बंजर जमीन पर पैसे देने वाले पेड़ लगाकर लोगों को आश्चर्य कर दिया है। दरअसल लिखमाराम ने महोगनी का पेड़ अपनी जमीन पर लगाई है जिससे कई किसान करोड़ों की कमाई कर पा रहे हैं। 

महोगनी का पेड़ देता है अच्छा व्यापार 

लॉकडाउन के समय लिखमाराम बेरोजगार थे। उनके पास कोई काम नहीं तब उन्होंने जैविक खेती के बारे में यूट्यूब पर देखना शुरू किया। उन्होंने जानकारियां जुटानी शुरू की जिसके बाद उन्हें महोगनी के पेड़  लगाने के बारे में पता चला। लेकिन राजस्थान की बंजर जमीन में ये काम काफी मुश्किल था। 

मेघवाल ने सबसे पहले महोगनी की खेती का तरीका सर्च किया। फिर उसकी देखभाल करने जैसी बारीकियों के बारे में पता लगाया। ये सभी काम उन्होंने यूट्यूब के जरिए की। सभी रिसर्च के बाद उन्होंने अपने खेत में महोगनी ने 100 पेड़ लगा दिए। जिनमें से 90 पेड़ खराब होने के कारण उन्हें काफी नुकसान भी हुआ। लेकिन मेघवाल रुके नहीं उन्होंने अपना काम जारी रखा। 

अपने काम के लिए मेघवाल ने कृषि विशेषज्ञों से भी जानकारी ली और रिसर्च के आधार पर उन्होंने बचे हुए दस पेड़ों का ही अच्छे से ध्यान देना शुरू किया। अभी उनके लगाए पेड़ तीन साल के हुए हैं। वैसे तो महोगनी के पेड़ को अच्छे से बड़े होने में लगभग 12 साल का समय लग जाता है। इसके बाद भी मेघवाल ने अपने खेतों में और पेड़ लगाए जिन्हें वे बड़ा कर व्यावसाय करेंगे। 

महोगनी को क्यों कहते हैं पैसों वाला पेड़? 

महोगनी के पेड़ से कई महंगी चीजें तैयार की जाती है। जैसे राइफल, फर्नीचर, नाव, डेकोरेटिव आइटम, प्लाईवुड और मूर्तियां। महोगनी की लकड़ियां जल्दी खराब नहीं होती इसलिए इनकी डिमांड और दाम दोनों ही काफी ज्यादा होते हैं। इस पेड़ को लगाने में ज्यादा पानी और बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसके काफी पैसा कमाया जा सकता है। आजकल कई किसान महोगनी की खेती से करोड़ों की कमाई करते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES