Islands of India: लक्ष्यदीप जितने ही खूबसूरत हैं ये 5 द्वीप!

Islands of India: भारत का पर्यटन पूरी दुनिया में मशहूर है। बात चाहे जंगल और पहाड़ों की हो या समुद्र और आइलैंड्स की हो भारत पर्यटन के मामले में काफी समृद्ध है। हाल के दिनों में जब बात Maldives की जगह भारतीय आइलैंड Lakshadweep की होने लगी तो भारतीय पर्यटक भारत के ही द्वीपों को तलाशने लगे जो खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं। आज हम आपको भारत के ऐसे 5 सुंदर द्वीपों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप वॉटर स्पोर्ट्स, समुद्र तट पर पार्टी, खूबसूरत सनसेट और लंबी पैदल यात्रा के साथ सन राइज का भी मजा ले सकते हैं। 

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप की खूबसूरती पर इतनी बात हो चुकी है कि अब हर पर्यटक यहां पहुंचना चाहता है। लक्षद्वीप भारत का केंद्र शासित राज्य है। ये भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित एक आइलैंड है। लक्ष्यद्वीप 36 द्वीपों वाली एक सुंदर जगह है। लक्षद्वीप जाने के लिए आपको केरल के एर्नाकुलम साउथ रेलवे स्टेशन तक पहले पहुंचना होगा। यहां से आपको समुद्र और हवाई मार्ग से लक्षद्वीप पहुंचने की सुविधा मिल जाएगी। 

नील द्वीप

नील द्वीप को जिसका औपचारिक नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी कहते हैं। भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में से एक नील द्वीप है। यह द्वीप काफी एकांत और खूबसूरत है। नील द्वीप की खूबसूरती काफी अद्वितीय है यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर पहुंचने के लिए आपके रेल या फ्लाइट से चेन्नई पहुंचना होगा।  यहां से वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। 

द्वीप वाणी 

द्वीप वाणी भी लक्षद्वीप का ही हिस्सा है। समुद्र तट और साफ पानी आपको काफी खूबसूरत लगेगा। यहां की विशेषता है स्थानीय सांस्कृतिक और पर्वतीय विविधता। यहां के दर्शनीय स्थलों को भी आप देख सकते हैं। ट्रेन से आने के लिए आपको केरल के एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर आना होगा। अगर आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो आपको दिल्ली से कोच्चि एयरपोर्ट की फ्लाइट लेनी होगी। 

हैवलॉक द्वीप 

हैवलॉक द्वीप भारत के सबसे बेहतरीन द्वीपों में से एक है। दिल्ली से यहां पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट और ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। ट्रेन से जाने के लिए आपको चेन्नई सेंट्रल उतरना पड़ेगा। वहीं फ्लाइट से जा रहे हैं, तो आपको वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरकर आगे का रास्ता तय करना होगा। 

कवारत्ती द्वीप 

इसे जानकार एक छिपा हुआ खजाना कहते हैं। लक्षद्वीप में मौजूद ये द्वीप इतना खूबसूरत है कि इसे लक्षद्वीप का रत्न भी कहा जाता है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी कवारत्ती द्वीप को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दिल्ली नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रेल के माध्यम से केरल के एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर पहले पहुंचना होगा। फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो कोच्चि एयरपोर्ट पर तक की फ्लाइट लेनी होगी। केरल से लगभग 360 किमी की दूरी पर कवारत्ती द्वीप मौजूद है। 

Positive सार 

भले ही लोगों में विदेशी टूर या विदेशी आइलैंड का क्रेज आजकल है, लेकिन अगर आप भारत के पर्यटन स्थलों को तरफ देखेंगे तो आपको वो सबकुछ दिखाई देगा जो कहीं और नहीं है। भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि अपने देश को करीब से जानने का एक मौका भी है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.