Budget 2024: किसानों के लिए कैस रहा अंतरिम बजट, क्या मिला उन्हें खास?

Budget 2024: Finance Minister Nirmala Sitharaman ने 1 फरवरी 2024 को मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में उन्होंने रिसर्च, स्टार्टअप और एडवांस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने खेती के साथ पुशपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा देते हुए किसानों की आय बढ़ाने की बात पर जोर दिया है। किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई जिनमें..

Budget 2024 से किसानों को क्या मिला?

  • प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत किसानों को सशक्त बनाने का काम किया जाएगा।
  • डेयरी क्षेत्र में डेवलपमेंट करते हुए दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। 
  • फसलों में नैनो खाद के इस्तेमाल को महत्व दिया जाएगा।
  • फसल कटाई के लिए प्राइवेट और गर्वमेंट निवेश को बढ़ावा देने का काम सरकार करेगी।
  • पीएम सूक्षम खाद्य प्रसंस्करण उद्यम विकास योजना का बजट 639 करोड़ से बढ़ाकर 880 करोड़ होगा। नीली क्रांति यानी कि मछली उत्पादन के लिए सरकान ने अपना बजट 2025 करोड़ से बढ़ाकर 2352 करोड़ कर दिया है।
  • मछली उत्पादन के विस्तार और दोहरे परिवहन को बढ़ावा देने पांच इंटीग्रेटेड एक्वापार्क स्थापित होंगे।
  • स्टार्ट-अप के जरिए प्रौद्योगिकी और इनोवेशन को बढ़ावा देकर खेती में लाभ पहुंचाया जाएगा।
  • 1361 मंडियों को eNAMO से जोड़कर इसमें 3 लाख करोड़ का कारोबार किया जा रहा है।
  • ग्रामीण इलाकों में पांच साल में दो करोड़ घर बनेंगे, इसमें किसान परिवारों को भी महत्व दिया जाएगा।
  • कृषि के क्षेत्र में तिलहन के अनुसंधान को बढ़ावा देने का काम सरकार करेगी।  
  • पीएम मत्स्य संपदा योजना को बढ़ाकर मछली उत्पादन को दोगुना किया जाएगा।
  • माल भाड़ा प्रोजेक्ट डेवलप होंगे। इससे कृषि व्यापार में आसानी होगी।  
  • देश के 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि और 4 करोड़ किसान फसल बीमा योजना का लाभ वर्तमान में किसानों को मिल रहा है।
  • एक लाख मंडियों को कंसोलिडेट किया गया है, जहां 3 लाख करोड़ का कारोबार किया जा रहा है।
  • किसान सशक्त हो सकें इसके लिए किसानों को उपज का उचित मूल्य दिया जा रहा है।
  • 1.4 करोड़ किसानों को स्किल इंडिया मिशन का फायदा दिया जा रहा है।

Budget 2024 पेश करते हुए वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा कि हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखते हुए ये बजट पेश किया है। वित्त मंत्री की इस बात का ये मतलब था कि अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं होती हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.