हाल ही में टेस्ट एटलस की ओर से जारी की गई सूची में बासमती चावल को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चावल चुना गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर इटली का आर्बेरियो चावल और तीसरे स्थान पर पुर्तगाल का कैरोलिना चावल है।
बासमती चावल को अपनी सुगंध, स्वाद और बड़े दाने के लिए जाना जाता है। यह ग्लूटन फ्री भी होता है। भारतीय बासमती में फायबर अधिक होता है।
बासमती चावल का इतिहास
बासमती संस्कृत के शब्द वस और मायप से मिलकर बना है। वस का मतलब है सुगंध और मायप का मतलब है गहराई होता है। हालांकि इसमें इस्तेमाल हुए मती का मतलब रानी भी माना जाता है। यही वजह है कि इसे सुगंध की रानी कहते हैं।
ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हैं कि प्राचीन भारत में भी बासमती उगाया जाता था। हड़प्पा-मोहनजोदड़ो की खुदाई में भी इसके प्रमाण मिल चुके हैं।
कहा जाता है कि जब फारसी व्यापारी कारोबार के लिए भारत पहुंचे तो अपने साथ खुशबूदार चावल की वैरायटी लेकर पहुंचे थे। इतिहास की कई किताबों में दर्ज है कि भारतीय व्यापारियों ने 1766 में मिडिल ईस्ट को चावल एक्सपोर्ट करना शुरू किया।
इस तरह यह चावल अरबी और पर्शियन फूड से जुड़ा। हालांकि भारत के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी इसे उगाया भी गया और सालों से दुनिया के कई देशों तक पहुंचाया भी जा रहा है। वहीं भारत सबसे ज्यादा बासमती चावल सऊदी अरब, ईरान, इराक, संयुक्त अरब अमीरात और यमत समेत कई देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है।
बासमती चावल की विशेषताएं
बासमती चावल की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
- यह लंबे और पतले दानों वाला होता है।
- यह अपनी सुगंध के लिए जाना जाता है।
- यह ग्लूटन फ्री होता है।
- इसमें फायबर अधिक होता है।
बासमती चावल की किस्में
भारत में बासमती चावल की कई किस्में उगाई जाती हैं। इनमें से कुछ प्रमुख किस्में निम्नलिखित हैं:
- बासमती 217
- बासमती 370
- टाइप 3 (देहरादूनी बासमी)
- पंजाबी बासमती 1
- पूसा बासमती 1
- कस्तूरी
- हरियाणा बासमती 1
- माही सुगंध
- तराओरी बासमती (HBC 19 / करनाल लोकल)
- रणबीर बासमती
- बासमती 386
भारत बासमती चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत में बासमती चावल का उत्पादन मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में होता है। भारत सालाना लगभग 6.8 अरब डॉलर का बासमती चावल निर्यात करता है।
मैंगो लस्सी ने भी भारत को किया गर्वित
हाल ही में टेस्ट एटलस की ओर से जारी की गई लिस्ट में मैंगो लिस्ट को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ड्रिंक का खिताब दिया गया है। टेस्ट एटलस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कितरह-तरह की लस्सी के बीच यह मीठा आम संस्करण देश के बाहर भारतीय रेस्तरां के मेनू में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। मैंगो लस्सी को 4.7 की रेटिंग दी गई है। हजारों पेय पदार्थों की एंट्री में दुनियाभर से 16 ड्रिंक्स को चुना गया है, जिसमें मैंगो लस्सी पहले नंबन वन पर है।बासमती चावल भारत का गौरव है। यह अपनी सुगंध, स्वाद और गुणवत्ता के कारण दुनियाभर में पसंद किया जाता है। बासमती चावल भारत के किसानों और व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत है।