World Peace and Understanding Day का इतिहास, जानें क्यों है खास?

World Peace and Understanding Day: हर व्यक्ति के जीवन में शांति और समझ सबसे महत्वपूर्ण होती है। हेल्दी और बैलेंस्ड लाइफ के लिए भी इसे जरूरी माना गया है। इस पर दुनियाभर में कई रिसर्च हो रहे हैं, जिसके मुताबिक जीवन के सभी प्राथमिक जरूरतों में शांति और समझ को भी विशेष स्थान दिया गया है। इसीलिए फरवरी में 23 तारीख को विश्व शांति और समझ दिवस के रूप में मनाया जाता है। जानते हैं क्या कहता है इसका इतिहास और क्यों है ये हमारे लिए खास?

विश्व शांति और समझ दिवस के बारे में

हर साल 23 फरवरी को विश्व शांति और समझ दिवस पूरी दुनिया में सेलीब्रेट किया जाता है। बता दें कि रोटरी इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो सेवाओं के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम करता है। 23 फरवरी को इसी संगठन के गठन के लिए पहली बैठक की गई थी। विश्व शांति और समझ दिवस दुनिया में शांति और सद्भावना लाने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन को सेलीब्रेट कर दुनिया में सकारात्मक योगदान कैसे दें इस पर चर्चा की जाती है।

क्या कहता है इतिहास?

विश्व शांति और समझ दिवस (World Peace and Understanding Day) के इतिहास के बारे में बात करें तो 1905 में, पॉल पी. हैरिस ने शिकागो में अपने तीन दोस्तों के साथ एक बैठक की। ये रोटरी इंटरनेशनल के गठन के लिए पहली बैठक के तौर पर स्थापित हुई। इसके बाद 1910 में, अमेरिका में पहले रोटरी क्लबों का गठन किया गया। ये क्लब्स अपने काम के जरिए धीरे-धीरे पूरी दुनिया में मशहूर हो गए और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संगठनों में से एक हो गए। बाद में संगठन का नाम बदलकर रोटरी इंटरनेशनल हो गया। रोटरी इंटरनेशनल का मुख्य लक्ष्य विश्वभर में शांति निर्माण और सकारात्मक समाधान लाना था।

विश्व शांति और समझ दिवस का महत्व

वर्ल्ड पीस एंड अंडरस्टैंडिंग डे हम सभी के जीवन को एक बेहतर दिशा देने के लिए प्रेरित करता है। इसे मनाने का सबसे अच्छा तरीका ध्यान, संचार और संघर्ष के लिए समर्पित कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। हम दुनिया में Positive change के लिए भी अपना योगदान दे सकते हैं। इसके तरीके खोज सकते हैं और अपने से जुड़े लोगों को जीवन के लिए, पर्यावरण के लिए, समाज के लिए और प्रकृति के लिए बेहतर संभावनाओं को तलाशने का काम कर सकते हैं। कैसे हम दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं इस पर भी हम काम कर सकते हैं। इस खास दिन पर वैश्विक शांति और समझ का संदेश विभिन्न कला रूपों के जरिये भी दिया जाता है।

Positive सार

एक बेहतर जीवन के लिए सिर्फ रोटी कपड़ा और मकान ही प्राथमिक जरूरत नहीं है। बल्कि आज के समय में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता भी जीवन का अभिन्न अंग बनकर उभरा है। ये वो चीजें हैं जिसके जरिए हम दुनिया में अपनी एक मजबूत स्थिति का संदेश दे सकते हैं। विश्व शांति और समझ दिवस (World Peace and Understanding Day) के जरिए ऐसे विचारों को बढ़ावा मिलता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.