Voter Helpline App: लिस्ट में नाम कैसे देखें, वोट कहां दे? जैस तमाम सवालों के जवाब देगा ये एप!

Voter Helpline App: अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस दौरान मतदाता सूची में आपका नाम है कि नहीं, लोकसभा क्षेत्र कौन सा आता है ऐसी तमाम तरह की जानकारी के लिए अब वोटर्स को भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए ऑल-इन-वन एप Voter Helpline App लॉच किया गया है। जानते हैं क्या है इस एप की खासियत और इससे कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी…

क्या है वोटर हेल्पलाइन एप?

Voter Helpline App को साल 2019 में लॉच किया गया था। इसका उद्देश्य देश की निर्वाचन प्रक्रिया को आसान करना है, जिसके तहत इस ऐप में चुनाव से जुड़ी सभी डिटेल्स फीड की गई हैं। ये चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन है। हाल ही में इस एप में और भी कई तरह के फीचर्स को एड किया गया है। ये एप कई तरह से देश में इलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाएगी।

क्या काम करता है ये एप?

मतदाताओं की सुविधा के लिए Voter Helpline App को लाया गया था। इसकी मदद से मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। इसमें वो ये भी देख सकते हैं कि वो मतदान देने के योग्य हैं कि नहीं हैं। जानते हैं और क्या सुविधाएं इसमें मौजूद है..

वोटर रजिस्ट्रेशन की सुविधा- अगर किसी वोटर का वोट रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स चुनाव सूची में अपना वोट रजिस्टर करने की सुविधा ले सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार भी किया जा सकता है।

वोटर स्लिप डाउनलोड फीचर- इस ऐप से वोटिंग के लिए पात्र यूजर्स को इलेक्ट्रल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है।

चुनाव से जुड़ी जानकारी-  Voter Helpline App पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स हासिल कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

Voter Helpline App एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मिल जाएंगी। इसे एक क्यूआर कोड के जरिए स्कैन करके भी डाउनलोड किया जा सकता है। आपके फोन में एप इंस्टॉल होने के बाद आप इसकी सुविधा ले सकते हैं।

मतदाता सूची में नाम खोजने का प्रोसेस

Voter Helpline App की मदद से यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉल लिस्ट डाउनलोड करने की सुविधा भी इसमें दी गई है। वोटर लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए आपको एप के होम पेज पर दिख रहे सर्च बार पर क्लिक करना पड़ेगा। सर्च बार पर टैप करते ही नया पेज खुलेगा जहां मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या EPIC नंबर डालकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।

क्यों खास है वोटर हेल्पलाइन एप

  • Voter Helpline App को Google Play Store और Apple App Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • Voter Helpline App अब तक 10 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।
  • प्राइवेसी फीचर्स की बात करें तो यह ऐप यूजर्स की किसी भी प्रकार की जानकारी को स्टोर करके नहीं रखता है।
  • Voter Helpline App मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मॉडिफिकेशन, डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी देता है।
  • Voter Helpline App से यूजर्स EPIC कार्ड के द्वारा मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं।

देश का निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया का आसाना बनाने के लिए काफी समय से काम कर रहा था जिसे आसान बनाने का काम करेगी Voter Helpline App। इसमें मतदाताओं की सुविधा के लिए कई फीचर्स एड किए गए हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.