Vertical Lift Bridge: कहां है देश पहला “वर्टिकल ब्रिज”?

Vertical Lift Bridge: भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। यह ब्रिज तमिलनाडु को रामेश्वरम से जोड़ेगा। अपने आप में अनोखे इस वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज का बीते दिनों ट्रायल भी लिया गया जो सक्सेसफुल रहा। इस पुल की कुल लंबाई लगभग 2.2 किमी है।

2019 में रखी गई थी नींव

इस ब्रिज की नींव साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। इसके बाद पुल को बनाने का काम RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के द्वारा 2020 में शुरु किया गया। कोरोना काल में पुल का काम रुक गया था इसलिए इस बनने में ज्यादा समय लग गया। कोरोना में काम नहीं रुकता तो पुल को पूरा करने का लक्ष्य 2021 में तय किया गया था।

रेल विकास निगम ने बनाया ब्रिज

इस अनोखे वर्टिकल लिफ्टेड ब्रिज को रेल विकास निगम (RVNL) ने बनाया है। इस पंबन रेल पुल की कई खासियत है। जैसे इस पुल में दो लोको और 11 लोडेड वैगन की व्यवस्था है। साथ ही लोड डिफ्लेक्शन की सुविधा भी दी गई है। यह पुल समुद के ऊपर बना है जिसपर ट्रेन चलेगी, और जैसे ही कोई जहाज इसके पास आएगा ब्रिज खुद ही ऊपर उठ जाएगा।जहाज के गुजरन के बाद ब्रिज खुद ही नीचे भी आ जाएगा।

कैसे काम करता है ब्रिज?

इस ब्रिज का लिफ्टिंग सिस्टम ही इसकी खासियत है। ब्रिज का लिफ्टिंग सिस्टम ही पुल के डेक को ऊंचा या नीचे करने में मुख्य भूमिका निभाता है। जब पुल को ऊपर उठाना होता है तब हाइड्रोलिक पंप की मदद से पानी सिलेंडर में जाता है। इससे सिलेंडर फैलता है और डेक ऊपर की तरफ खींचता है। इस तरह से ब्रिज ऊपर उठने लगता है और जहाज नीचे से गुजर जाता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES