Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं को मिलेंगे 1000, पात्रता और आवेदन से जुड़ी डिटेल्स!

Mahtari Vandana Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। सरकार के इस कदम से जहां महिलाएं अपने भरण पोषण, प्राथमिक जरूरतों और परिवार की देखभाल के लिए किसी दूसरे पर आश्रित नहीं रहेंगी वहीं दूसरी तरफ महिलाओं को आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। जानते हैं किन्हें मिलेगी ये सहायता और क्या है Mahtari Vandana Yojana के नियम….

महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

बाल विकास मंत्रालय द्वारा इस योजना के लिए सूचना जारी की जा चुकी है, जिसके अनुसार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए इस योजना की शुरूआत की जा रही है। Mahtari Vandana Yojana के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की किस्त यानी कि सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख भी सरकार ने जारी कर दी है। Mahtari Vandana Yojana की पहली पहली किस्त मार्च में डाली जाएगी।

महतारी वंदन योजना का लाभ किसे मिलेगा?

  • महतारी वंदना योजना के लिए महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है।
  • विवाहित, विधवा, तालाकशुदा एवं परित्यक्त महिलाएं भी आवेदन कर सकते हैं।
  • महतारी वंदना योजना के लिए महिला की उम्र 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष पूरी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • इसमें विधवा विकलांग और गृहणी सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • महिला किसी भी राजनीतिक और सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के पति किसी भी राजनीतिक पद पर नहीं होने चाहिए।

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन करने वाली महिला के पति का पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • विवाहित होने की पुष्टि के लिए प्रमाण
  • विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र
  • आवेदिका के पति का आधार कार्ड
  • परित्यक्ता / तलाक शुदा होने की स्थिति में प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति

Mahtari Vandana Yojana के तहत पात्र महिला को 1000 रूपए प्रतिमाह का भुगतान DBT के जरिए किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम/विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर बची हुई पेंशन की राशि का भुगतान किया जाएगा।

कहां से प्राप्त होगा आवेदन फॉर्म?

आवेदन फॉर्म 5 फरवरी 2024 से निःशुल्क ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/आंगनबाड़ी केन्द्र/परियोजना कार्यालय में तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में मिलने शुरू हो चुके हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

  • छ्त्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक महतारी वंदना योजना पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर दिए गई जानकारी को ठीक से पढ़ें।
  • इस योजना में महिला से जुड़ी पात्रता संबंधित और आवेदन संबंधित जानकारी मिल जाएगी।
  • महतारी वंदना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर मेनू ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन ऑप्शन पर जाना होगा।
  • आवेदक से पहले महिला अधिकारी के महतारी वंदना योजना का फॉर्म विस्तार से भरें और बताए गए जरूरी दस्तावेज जोड़कर फॉर्म में डालें।
  • फॉर्म भरकर ऑनलाइन आंगनवाड़ी क्षेत्र की महिला से या ग्राम सचिव से जमा करवा दें।

डायरेक्ट फॉर्म के लिए लिंक-

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeE-xbcKFPV7wLWhC1xO9zbQT2dy_D_zzzlqjYwO5-oujUohw/viewform?pli=1

Positive सार

Mahtari Vandana Yojana महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ ही आर्थिक स्वतंत्रता देने की भी एक पहल है। महिलाओं को सहायता मिलने वाली इस योजना का लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ की सभी जरूरतमंद महिलाओं को उम्मीदों का एक रास्ता मिलेगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES