Nobel Price 2024: इनको मिला फिजिक्स और मेडिसिन का नोबल पुरस्कार

Nobel Price 2024: नोबल पुरस्कार 2024 के लिए घोषणा शुरु हो गई है। मेडिसिन के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी के दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया जा रहा है। इन्हें नोबल प्राइज माइक्रो आरएनए की खोज करने के लिए दिया जा रहा है। फिजिक्स के नोबल पुरस्कार के लिए भी 2 वैज्ञानिकों के नाम का ऐलान किया गया है।

किनको मिला नोबल प्राइज?

मेडीसीन में जिन वैज्ञानिकों को नोबल पुरस्कार (Nobel Price 2024)का ऐलान हुआ है उनमें (victor ambros) विक्टर एंब्रोस और (gary ruvkun) गैरी रुवकुन शामिल हैं। एंब्रोस ने अपना यह शोध हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में किया वो यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में नेचुरल साइंस के प्रोफेसर हैं। वहीं रुवकुन ने यह शोध मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में पूरा किया।

क्या है माइक्रो आरएनए ?

माइक्रो आरएनए (micro rna) जेनेटिक मेटेरियल आरएनए का एक छोटा हिस्सा होता है। इसी के कारण कोशिका के स्तर पर जीन की कार्यप्रणाली बदलती है। अपनी खोज में दोनों वैज्ञानिकों ने जीन को नियंत्रित करने के नए सिद्धांत के बारे में जानकारी दी है। इस शोध से यह जानने में मदद मिली है कि शरीर में कोशिकाएं कैसे काम करती हैं।

इन्हें मिला फिजिक्स का नोबल पुरस्कार

फिजिक्स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Price 2024)दो वैज्ञानिकों को दिया गया है। साइंटिस्ट जॉन होपफील्ड (geoffrey hinton) और जेफ्री हिंटन (professor john hopfield) को यह सम्मान दिया जाएगा। इन साइंटिस्ट को यह प्राइज आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क के अंदर मशीन लर्निंग को कैपेबल बनाने से जुड़े आविष्कार करने के लिए दिया गया है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.