No Visa Policy: भारतीयों के लिए विदेश जाना हुआ आसान, जानें क्या हैं वीजा के नए नियम!

No Visa Policy: भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए ईरान ने No Visa Policy की सुविधा जारी की है। इसमें ईरान ने वीजा के नए नियमों के तहत भारतीय नागरिकों के लिए कुछ सुविधा दी है। जिसके बाद अब ईरान जाने की इच्छा रखने वालों को ईरान में बिना वीजा एंट्री मिलेगी। जानते हैं क्या है ईरान की नई No Visa Policy, साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि ऐसे कौन से देश हैं जहां आप बिना वीजा के एंट्री ले सकते हैं।

ईरान सरकार की नई वीजा पॉलिसी

ईरान सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है।  Iran Govt. ने 4 फरवरी से 4 शर्तों के साथ भारतीय नागरिकों के लिए Visa को खत्म कर दिया है। अब ईरान जाने वाले यात्रियों को स‍िर्फ हवाई मार्ग से प्रवेश करने और ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों तक ईरान में रहने की अनुमति होगी।

नई वीजा पॉलिसी के तहत 4 शर्तें

Iran जाने के लिए ये हैं चार शर्तें

1. ऐसे Passport होल्डर जिनका पासपोर्ट साधारण है, वो हर छह महीने में एक बार बिना वीजा के देश में प्रवेश कर सकेंगे। इस सुविधा के तहत वे अधिकतम 15 दिनों तक ईरान में रह सकेंगे। इस बात की तरफ ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि 15 दिन की अवधि को बढ़ाया नहीं जाएगा।

2. वीजा खत्म होने की सुविधा सिर्फ पर्यटन उद्देश्यों के लिए इस्लामी गणराज्य ईरान में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर ही लागू होगा।

3.अगर भारतीय नागरिक लंबे समय के लिए ईरान में रहना चाहते हैं या छह महीने की अवधि के भीतर कोई आवेदन करना चाहते हैं या दूसरी तरह की वीजा की सुविधा चाहते हैं, तो उन्हें भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान के संबंधित दस्तावेज के जरिए वीजा हासिल करना होगा।

4. इस मंजूरी में शामिल वीजा खत्म होने की सुविधा विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों पर लागू होगी जो सिर्फ हवाई सीमा के जरिए ईरान में प्रवेश करते हैं।

इन देशों में कर सकते हैं बिना वीजा एंट्री

No Visa Policy के तहत आप दुनिया के इन देशों में घूम सकते हैं, जानते हैं उनके नाम…

  • ईरान- 6 फरवरी 2024 को भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की गई है। यहां बिना वीजा 15 दिन तक घूमा जा सकता है।
  • भूटान- भूटान में बिना वीजा 14 दिन तक समय बिताया जा सकता है।
  • मालदीव-मालदीव में बिना वीजा के 90 दिनों तक ।
  • इंडोनेशिया-इंडोनेशिया में आप 30 दिन तक बिना वीजा रह सकते हैं।
  • थाईलैंड-थाईलैंड में 30 दिन बिना वीजा के घूम सकते हैं।
  • नेपाल-नेपाल में वीजा की जरूरत नहीं होती है।
  • वियतनाम- वियतनाम में 30 दिनों तक बिना वीजा रह सकते हैं
  • मॉरीशस- यहां 90 दिनों तक वीजा की जरूरत नहीं होती।
  • मलेशिया-मलेशिया में बिना वीजा के 30 दिनों तक रह सकते हैं।
  • श्रीलंका- बिना वीजा के 30 दिनों तक घूम सकते हैं।

Positive सार

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट होल्डर वाले देशों की सूची में भारत का भी नाम है। भारतीय पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर 77 है। यानी कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स 60 से 70 देशों की सैर बिना वीजा के कर सकते हैं। हाल ही में कई देशों ने पर्यटन और इकोनॉमी को बूस्ट करने के लिए भारतीय नागरिकों को फ्री वीजा एंट्री की सुविधा दी है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES