Lakhpati Didi Budget 2024: Finance Minister Nirmala Sitaraman ने संसद में 1 फरवरी 2024 को Intarim Budget प्रस्तुत किया। इस Budget में उन्होंने महिलाओं की आर्थिक बेहतरी के लिए कई स्कीम्स की घोषणा की है। Finance Minister Nirmala Sitaraman ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि सरकार ने 1 करोड़ लखपति दीदी बनाया है और अब 3 करोड़ नई लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य को सरकार पूरा करेगी। इसके बाद से हर कोई लखपति दीदी स्कीम के बारे में बात कर रहा है, जानते हैं क्या है Lakhpati Didi Yojna और क्या हैं इसके फायदे…
लखपति दीदी योजना
मोदी सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना की पहल की थी। इसके तहत सरकार पात्र महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 1-5 लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त आर्थिक सहायता देती है। Lakhpati Didi Yojna का उद्देश्य है कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। ताकि उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाना जा सके और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो। सरकार इस योजना के द्वारा आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को आगे लाने का काम किया है।
महिलाओं की आर्थिक स्थिति हुई बेहतर
Lakhpati Didi Yojna की मदद से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आज अपना व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने अपने साथ-साथ अपने जैसी दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक लाभ से जोड़ा है। आंकड़ों की बात करें तो इस समय करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह काम कर रही हैं। इन समूहों से लगभग 9 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़कर काम कर रही हैं। सरकार ने इन्हीं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरूआत की थी। सरकार का ये कहना है कि लखपति दीदी योजना का लाभ अब तक 1 करोड़ महिलाओं को मिल चुका है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- लखपति दीदी योजना से सरकार महिलाओं को कई तरह के कौशल प्रशिक्षण देती है।
- महिलाओं में वित्तीय समझ बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं।
- बचत विकल्प, छोटे कर्ज, वोकेशनल ट्रेनिंग, एंटरप्रेन्योरशिप सपोर्ट और बीमा कवरेज का फायदा भी महिलाओं को मिलता है।
- सरकार महिलाओं को लखपति दीदी योजना के तहत बेहतर मार्केट सपोर्ट भी उपलब्ध करवा रही है।
लखपति दीदी योजना के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं का चुनाव करती है, जिनकी सालाना आमदनी कम हो। इसके बाद उन्हें 1-5 लाख रुपये तक का ब्याज फ्री कर्ज दिया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं को विभागीय आउटलेट्स और समूहों के अलग-अलग जगहों पर लगने वाले मेलों में उनके उत्पादों के बिक्री भी सुनिश्चित की जाती है ताकि उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये या इसे ज्यादा कराई जा सके।
जरूरी दस्तावेज और पात्रता
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- योजना का फायदा लेने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कोई भी पात्र महिला ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
- साथ ही एक फिजिकल फार्म भरकर भी लखपति दीदी योजना का फायदा ले सकती हैं।
- लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन के लिए भारत की नागरिक होना जरूरी है।
- योजना का लाभ लेने वाली महिला की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Positive सार
भारत में लखपति दीदी योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र की महिलाओं की जिंदगी में रौशनी ला रही है। जहां पहले महिलाओं को कुछ नया करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब वहीं सरकार की मदद से महिलाओं लखपति दीदी योजना का फायदा मिल रहा है जिससे महिलाएं अपनी राह खुद ही बुन रही हैं।