GI Tag मिला है इन भारतीय फूड्स को, अपने अनोखे स्वाद के लिए दुनियाभर में हैं मशहूर!

GI Tag:जियोग्राफिकल इंडिकेशन यानी कि एक ऐसा टैग जो किसी चीज को विशेष पहचान दिलाती है। भारत की कई ऐसी चीजें जो अपने आप में खास हैं उन्हें जीआई टैग दिया गया है। हाल ही में ओडिसा की लाल चीटीं की चटनी को जीआई टैग दिया गया है। जिससे वो ओडिसा की पहचान बन गई है। जानते हैं भारत में ऐसे कौन से फूड्स हैं जिन्हें जीआई टैग दिया जा चुका है।

दार्जिलिंग की चाय


भारत में दार्जलिंग वैसे तो एक खूबसूरत जगह है, जो काफी सुंदर टूरिस्ट स्पॉट भी है। लेकिन दार्जलिंग की एक और खास पहचान है वो है दार्जिलिंग की चाय। दार्जलिंग की चाय अपनी खास सुगंध और स्वाद के लिए पहचानी जाती है। इस चाय की खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है, दरअसल दार्जलिंग की चाय को सबसे पहला जीआई टैग मिला था। यानी कि दार्जलिंग की चाय देश का पहला ऐसा फूड है जिसे जीआई टैग दिया गया है।

बासमती चावल


बासमती का नाम ही काफी है। भारत के हर घर में इसके स्वाद और खुशबू की पहचान है। यही वजह है कि बासमती का एक अलग औरा है। बासमती चावल के लंबे दाने उसे खास बनाती है। बासमती अपनी इसी खासियत की वजह से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में उगाई जाती है। अपने विशिष्ट गुणों की वजह से इन राज्यों के बासमती चावल ने जीआई टैग हासिल किया है।

हनुमान गढ़ी का बेसन लड्डू


हनुमान गढ़ी के बेसन के लड्डू बेहद खास हैं। अपनी खास बनावट और स्वाद के लिए इसे जीआई टैग मिला है। ये बेसन के लड्डू राम मंदिर से जुड़े हैं। ये लड्डे हनुमान गढ़ी के बेसन के लड्डू के नाम से ही प्रचलित हैं।

 मिजो और खोला मिर्च


मिजोरम और गोवा में पाई जाने वाली मिजो और खोला मिर्च और कहीं नहीं मिलती है। अपने स्वाद की वजह से इन्हें भी जीआई टैग दिया गया है। मिजो मिर्च आकार में छोटी और बहुत तीखी तासिर की होती है, जबकि खोला मिर्च आपके खाने की रंगत बढ़ाने के लिए जानी जाती है।

लाल चींटी चटनी


ओडिशा की लाल चींटी की चटनी को कुछ दिनों पहले ही जीआई टैग दिया गया है। यह चटनी मुख्य रूप से राज्य के मयूरभंज जिले में खास रूप से मिलती है। इस लाल चींटी की चटनी को काई चटनी भी कहते हैं। ये चटनी झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी खाई जाती है।

अल्फांसो आम


फलों के राजा के रूप में आम की पहचान है। लेकिन आमों का भी एक राजा है, जिसे अल्फांसो आम कहा जाता है। ये स्वाद में काफी अच्छा होता है यही वजह है कि इसे लोग पसंद करते हैं। अकेले भारत में ही इसकी कई किस्में मिलती हैं। अल्फांसो मुख्य रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में मिलता है। इसे भी जीआई टैग मिला हुआ है।

Positive सार

भारत विविधता में एकता वाला देश है। यहां खान-पान, रंग-रूप, संस्कृति और धरोहर सभी कुछ खास हैं। लेकिन यहां के खान-पान की बात ही अलग है। अकेले भारत में ही खान-पानी की इतनी वैरायटी मिलती है जिसकी गिनती नहीं है। जीआई टैग से यहां के खान-पान को एक नई पहचान मिलती है। जिसे जानना और समझना बेहद जरूरी है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *