FOREIGN LANGUAGE COURSES: भारत में विदेशी भाषाओं में करियर के कई बेहतरीन अवसर इस वक्त मौजूद हैं। ये जहां एक तरफ आकर्षक सैलरी पैकेज देते हैं वहीं एक बेहतर भविष्य की संभावनाओं के रास्ते भी खोलते हैं। भारत में विदेशी भाषा एक्सपर्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी है। सभी प्रमुख देशों के ऐम्बेसी और वाणिज्य दूतावास भारत में स्थित हैं। ऐसी जगहों पर नौकरी मिलने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। इसके अलावा भारत एक भारत आईटी हब भी हैं। इसके लिए कई लैंग्वेज ट्रांसलेटर काम कर रहे हैं। तो अगर आप भी सही भाषा सीखते हैं तो आपका करियर काफी अच्छा हो सकता है।
भारत में विदेशी भाषा और नौकरी
पिछले कुछ सालों में भारत आउटसोर्सिंग कार्य के सेंटर के रूप में उभरा है। जहां कई तरह के कामों के लिए विदेशी भाषाओं की जरूरत महसूस हुई है। विदेशी कंपनियों के भारत में बढ़ते व्यापार की वजह से भी भारत में FOREIGN LANGUAGE COURSES की मांग बढ़ी है। कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ट्रांसलेशन, सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, विदेशी भाषा एजुकेशन और उन देशों के दूतावास शामिल हैं जहां विदेशी भाषा और भारतीय भाषाओं के बीच तालमेल की जरूरत पड़ती है।
भारत में नौकरी के अवसर प्रदान करने वाली प्रमुख विदेशी भाषाएं
भारत में जर्मन, मंदारिन (चीनी), जापानी , फ्रेंच, कोरियाई और स्पेनिश जैसी भाषाओं में विशेषज्ञों की काफी मांग है। भारत में अच्छी तनख्वाह वाली विदेशी भाषा की नौकरियों के अवसरों की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे देश में भी जाते हैं तो आपके लिए और भी बेहतर करियर विकल्प होंगे। ग्लोबलाइजेशन और डिजिटल क्रांति के चलते भी भाषा एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ रही है।
इन क्षेत्रों में विदेशी भाषा जानकारों की मांग
- विदेशी भाषा की जानकारी के साथ होटल और टूरिज्म संबंधित नौकरियां
- सरकारी संस्थानों में ट्रांसलेशन के लिए
- बहुराष्ट्रीय कंपनियों में ट्रांसलेशन
- प्रशिक्षक भाषा स्कूलों या विदेशी भाषा स्कूल में
- फ्रीलांस ट्रांसलेटर
- विदेशी भाषा डिजिटल मीडिया मैनेजमेंट जॉब्स
- ऑनलाइन ग्राहक सहायता सेवाएँ जो चैट या वेब कॉल के जरिए होती हैं।
सैलरी
- विदेशी भाषाओं के जानकार एक्सपर्ट्स को काफी अच्छी सैलरी मिलती है। आंकड़ों की मानें तो चीनी (मंदारिन) एक विदेशी भाषा है जो भारत में सबसे ज्यादा सैलरी प्रदान करती है। भारत में चीनी आधारित नौकरी के लिए औसतन सालान सैलरी 11.9 लाख रुपये है ।
- एक द्विभाषी फ्रेंच भाषी एक्सपर्ट्स को भारत में प्रति वर्ष 9.83 लाख रुपये की सैलरी मिलती है।
- स्पेनिश के लिए 9.8 लाख रुपये की सालाना आय।
- जर्मन भाषा जानकारों को हर साल 9.51 लाख रुपए मिलते हैं।
Positive डोज़
भारत एक तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है ऐसे में यहां अच्छे करियर की कई संभावनाएं हैं। ऐसे में कई भाषाओं की जानकारी जहां एक तरफ क्रिएटिवीटी को बढ़ाती है वहीं अच्छे जॉब अवसर भी प्रदान करती है।

