Facts related to Ganga: भारत की जीवनदायिनी गंगा के बारे में कितना जानते हैं आप?

Facts related to Ganga: बात पौराणिक काल की हो या आदिकाल की। गंगा नदी हमेशा से ही पूज्यनीय और खास रही है। साइंटिफिक रूप से जहां एक तरफ गंगा का अत्यंत साफ़ नदी के रूप में देखी जाती है वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी गंगा को सर्वोपरि नदी माना गया है। अपनी पवित्रता के कारण हजारों वर्षों से पवित्र नदी गंगा लोगों के आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

हिंदू परंपरा में भी गंगा नदी को देवी और मां का दर्जा दिया गया है। कुछ मान्यताओं की मानें तो गंगा का पानी बीमारियों को भी ठीक करने में सक्षम मानी जाती है। जानते हैं गंगा से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में… 

गंगा की उत्पत्ति

गंगा नदी का उद्गम हिमालय पर्वत सो होता है इसकी लंबाई 2 हजार 525 किलोमीटर यानी कि 1 हजार 569 मील तक है। उत्तरी भारत और बांग्लादेश में बंगाल की खाड़ी में बहती गंगा नदी हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर में शुरू हो जाती गंगा नदी भारत और बांग्लादेश यानी कि दो देशों से होकर गुजरती है। गंगा नदी का डेल्टा बंगाल क्षेत्र में काफी बड़ा है, जिसे वह ब्रह्मपुत्र नदी के साथ शेयर करती है। इसका ज्यादातर हिस्सा बांग्लादेश में स्थित है। 

गंगा की गहराई

गंगा नदी की औसत गहराई 16 मीटर (52 फीट) और अधिकतम गहराई 30 मीटर (100 फीट) तक मानी जाती है। गंगा में बहने वाली प्रमुख नदियों में शामिल हैं, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडकी, बूढ़ी गंडक, कोशी, महानंदा, तमसा, यमुना, सोन और पुनपुन नदियां। गंगा बेसिन अपनी उपजाऊ मिट्टी के साथ भारत और बांग्लादेश की खेती के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐतिहासिक रूप से भी गंगा का इंपॉर्टेंस है। गंगा कई पूर्व प्रांतीय या शाही राजधानियां जैसे पाटलिपुत्र, इलाहाबाद, कन्नौज, मुर्शिदाबाद, कलकत्ता जैसे बड़े शहरों के तट पर स्थित है। बता दें कि गंगा के बेसिन लगभग 1,000,000 वर्ग किलोमीटर में फैले हैं। 

सिंचाई का बड़ा सोर्स 

गंगा को यूं ही जीवनदायिनी नहीं कहते हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियां एक बड़े क्षेत्र को साल भर सिंचाई के सोर्स उपलब्ध करवाती है। गंगा वाले इस क्षेत्र में कई फसलें उगाई जाती हैं। गंगा बेसिन 1 मिलियन वर्ग किलोमीटर से ज्यादा में फैला हुआ है। दुनिया में किसी भी नदी बेसिन की तुलना में इसकी आबादी से ज्यादा है। इसमें 400 मिलियन से ज्यादा लोग आते हैं। 

Positive सार 

अपनी कई खूबियों और विविधताओं की वजह से गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक मानी जाती है। जिसकी खूबसूरती देखने पर्यटक दूर-दूर से पहुंचते हैं। इसके साथ ही गंगा धार्मिक कार्यों में पूजी जाती है। गंगा नदीं हर भारतीय के जीवन का अभिन्न हिस्सा है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *