Chhattisgarh Govt. Jobs: व्यापम ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर!

Chhattisgarh Govt. Jobs: व्यापम ने जारी किया 2025 का परीक्षा कैलेंडर!मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सरकारी सेवाओं में प्रवेश का शानदार अवसर प्रदान किया है। राज्य सरकार ने व्यापम के माध्यम से विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है।

32 से अधिक परीक्षाएं होंगी आयोजित

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 2025 में 32 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं 09 मार्च से प्रारंभ होकर 21 दिसंबर तक चलेंगी। इनमें उप अभियंता, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, पुलिस कांस्टेबल, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय सहित अन्य पदों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। जानें प्रमुख परीक्षा तिथियों के बारे में,

1. प्रारंभिक परीक्षाएं

  • प्रयोगशाला सहायक: 09 मार्च 2025
  • सहायक सांख्यिकी अधिकारी: 13 अप्रैल 2025
  • मत्स्य निरीक्षक: 23 मार्च 2025

2. प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं

  • पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी.: 08 मई 2025
  • प्री बी.एड. और प्री डी.एल.एड.: 22 मई 2025
  • बी.एससी. नर्सिंग: 29 मई 2025

3. तकनीकी विभाग की परीक्षाएं

  • लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता: 13 जुलाई 2025
  • जल संसाधन विभाग के उप अभियंता: 20 जुलाई 2025

4. पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग

  • पुलिस आरक्षक: 14 सितंबर 2025
  • स्टाफ नर्स: 21 सितंबर 2025
  • वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया: 12 अक्टूबर 2025

5. अन्य परीक्षाएं

  • मुद्रण सामग्री विभाग: 30 नवंबर 2025
  • जल संसाधन विभाग (अमीन): 07 दिसंबर 2025
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (केमिस्ट): 21 दिसंबर 2025

युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल

व्यापम का यह वार्षिक परीक्षा कैलेंडर राज्य के युवाओं को उनकी क्षमताओं को साबित करने और सरकारी सेवा में योगदान देने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें Highest paying jobs in 2025: अपस्किलिंग और री-स्किलिंग से मिलेंगे नए जॉब्स

अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) पर विजिट कर सकते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES