किसान विकास पत्र स्कीम निवेश के लिए अच्छी योजना, जानें 7% सालाना रिटर्न से लेकर इस योजना से जुड़ी खास बातें



HIGHLIGHTS

• किसान विकास पत्र स्कीम में बढ़ाई गई है निवेश के लिए ब्याज दर
• सालान 7 फीसदी का मिलेगा लाभ
• जाइंट अकाउंट खोलने की भी मिलती है सुविधा

कई स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज में पोस्ट ऑफिस की ने बढ़ोतरी की है। जिससे अब पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में निवेश पर 6.9 फीसदी की जगह 7 फीसदी सालाना ब्याज का लाभ मिलेगा। बता दें फिलहाल देश के ज्यादातर बड़े बैंक FD पर अधिकतम 6% तक का ब्याज लाभ दे रहे हैं। ऐसे में इस योजना में पैसा लगाकर निवेश की इच्छा रखने वाले लोग अच्छा लाभ ले सकते हैं।

नाम ट्रांसफर करने की सुविधा देता है इसका अकाउंट

इस स्कीम के तहत जो अकाउंट होता है उसमें एक व्यवक्ति से दूसरे व्योक्ति को यह सर्टिफिकेट ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। साथ ही इसे एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्टर ऑफिस में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

जॉइंट अकाउंट खोलने की भी सुविधा

किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी आवश्यक है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा दी जा रही है। योजना में नाबालिग व्यक्ति के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन इसकी देखरेख उनके अभिभावकों को करनी होगी।

ढाई साल है लॉक इन पीरियड

इस स्कीम के तहत अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम ढाई साल यानी कि 30 महीने का इंतजार करना होगा। वहीं इसमें ढाई साल का लॉक इन पीरियड भी रखा गया है। यानी आप इतने साल तक इस स्कीम से पैसा नहीं निकाल पाएंगे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES