भारत की कू (Koo) बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोब्लॉगिंग साइट, यूजर्स की संख्या 5 करोड़ पार




ट्विटर दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट है, जिसके दुनियाभर में 22 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। ट्विटर की लोकप्रियता के बीच अब भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) ने एक नई उपलब्धि हासिल की है।

दरअसल कंपनी के को फाउंडर मयंक बिद्वतका के मुताबिक कू अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। कू के यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार हो गई है।

2.5 सालों में ही हासिल की उपलब्धि

कू के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण के एक अखबार में छपे साक्षात्कार के अनुसार 2.5 सालों के अंदर ही कू दुनिया में दूसरे सबसे बड़े माइक्रो-ब्लॉग के रूप में स्थापित हो चुका है।

200 से ज्यादा देशों में हैं कू के यूजर

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल कू ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपयोग की जा रही है। साथ ही कू 10 भाषाओं में भी उपलब्ध है।

मार्च 2020 में हुआ था लॉन्च

कू मार्च 2020 में भारत की माइक्रो-ब्लॉगिंग ऐप के तौर पर लॉन्च की गई थी। कू को बेंगलुरु की बॉम्बीनेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। ऐप के डिजाइन को भारत के ही अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वतका ने बनाया है।

फिलहाल ट्विटर नंबर-1

दुनिया में ट्विटर के 22 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 7.6 करोड़ और भारत में इसके 2.3 करोड़ के लगभग यूजर्स है। दुनियाभर में हर रोज करीब 50 करोड़ ट्वीट पोस्ट होते हैं। ट्विटर जुलाई 2006 में लॉन्च हुआ था। जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसे सथापित किया था।

मैस्टोडॉन भी एक विकल्प

ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन को लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। जिसकी वजह से कू और दुसरे माइक्रोब्लॉगिंग साइट जैसे मैस्टोडॉन (Mastodon) को भी हुआ है। मैस्टोडॉन के यूजर्स भी काफी तेजी से बढ़े हैं। लेकिन भारत का कू इससे बहुत आगे है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES