EPFO दे रहा है आपके ब्याज का पैसा, घर बैठे ही मिलेगी सुविधा, जानें कैसे कर सकते हैं अपना बैलेंस!




• EPFO दे कर रहा है इंटरेस्ट ट्रांसफर
• 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के PF अकाउंट को मिलेगा पैसा
• घर बैठे कर सकते हैं चेक

EPFO यानी कि इम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के लाभार्थियों के लिए एक अच्छी आई है। जिसके तहत EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इंटरेस्ट जमा करने के प्रोसेस को स्टार्ट कर दिया है। जिसके बाद अब जल्द ही EPFO के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में इंटरेस्ट का पैसा दिखाई देने लगा है। इस बात की जानकारी EPFO ने हाल ही में ट्वीट कर शेयर की है।

EPFO ने इसी साल मार्च में 8.1% इंटरेस्ट रेट की घोषणा की थी।, जो पिछले 40 सालों में सबसे कम ब्याज की दर है। जानते हैं प्रोसेस कि कैसे आप अपने PF अकाउंट में आए इंटरेस्ट को चेक कर सकते हैं।

वेबसाइट पर चेक करें अपना अकाउंट बैलेंस

यूजर सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।

सर्विस टैब पर जाकर क्लिक करें।

यहां पर ‘For Employees’ सर्च को सिलेक्ट करना है।

फिर नए पेज पर पहुंच जाएंगे।

नए पेज पर आपको ‘Member Passbook’ पर क्लिक करना होगा।

फिर (UAN) और पासवर्ड डालना होगा।

पासबुक ओपन होने के बाद उसमें एम्प्लायर कंट्रीब्यूशन, इंडिविजुअल कंट्रीब्यूशन और इंटरेस्ट दिखाई देगा।

इम्प्लॉई जो एक से ज्यादा कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वे अलग-अलग ID से चेक कर सकते हैं।

इम्प्लॉईज की सैलरी स्लिप में इसकी जानकारी दी गई होती है।

SMS से भी पता कर सकते हैं अकाउंट बैलेंस

SMS के जरिए PF बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज में EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर मैसेज की सुविधा दी गई है। यहां ENG उन पहले तीन करैक्टर के बारे में बताता है जिस भाषा में आप जानकारी लेना चाहते हैं।

ब्याज नहीं आया तो कर सकते हैं शिकायत

https://epfigms.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

वेबसाइट पर जाकर Register Grievance पर क्लिक करें।

फिर पीएफ मेंबर, ईपीएफ पेंशनर, एंप्लायर, अदर्स में से अपना स्टेटस का चुनाव करें।

फिर PF अकाउंट से जुड़ी शिकायत के लिए PF मेंबर चुन लें।

सभी प्रोसेस पूरी होने के बाद आना UAN नंबर और सिक्योरिटी कोड भरकर Get Details पर क्लिक कर दें।

UAN से लिंक्ड खाते से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी सामने आएगी।

इसके बाद Get OTP पर क्लिक कर दें।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

ओटीपी जैसे ही सबिट करेंगे उसके बाद पर्सनल डिटेल्स भरकर उस पीएफ नंबर पर क्लिक करें जिससे जुड़ी शिकायत दर्ज होगी।

फिर एक पॉप अप आएगा।

यहां आपको विकल्प पीएफ ऑफिसर, एंप्लॉयर, कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना या पूर्व पेंशन में से एक विकल्प का चुनाव करना है।

डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सबमिट पर क्लिक कर दें।

आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और शिकायत रजिस्ट्रेशन नंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर मिलेगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES