वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) दे रहा है 10वीं पास युवाओं को नौकरी का अवसर, चेक करें डिटेल्स !



• WCL में निकली है वैकेंसी
• 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन
• 34,391 तक मिलेगी सैलरी

10वीं पास ऐसे युवाओं को WCL मौका दे रही है जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं। दरअसल वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 135 पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें माइनिंग सरदार के 107 और सर्वेयर के 28 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (Educational Qualification)

माइनिंग सरदार – 10वीं पास के साथ माइनिंग सरदार का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा मांगी गई है।
सर्वेयर – 10वी पास के साथ सर्वेयर का सर्टिफिकेट या माइनिंग एवं सर्वेयिंग में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

सैलरी

माइनिंग सरदार के पद पर सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 31,852 रुपए और सर्वेयर के पद पर 34,391 रुपए वेतन मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)

उम्मीदवारों को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा का टाइम 90 मिनट का रखा गया है। वहीं 135 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1180 रुपए शुल्क देना है. हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम उम्मीदवार को छूट दी गई है।

आवेदन करने की प्रक्रिया

• आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाएं।
• होम पेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन को खोलें।
• संबंधित पद के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक कर लें।
• मेल आईडी आदि मांगी गई जानकारी को भरने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।
• मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड कर दें।
• आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
• भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए लिंक को खोलें – Click Here
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES