ISRO में निकली वैकेंसी:28 साल की उम्र तक के ग्रेजुएट 19 दिसंबर तक कर सकेंगे अप्लाई



इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए बीई, बीटेक या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस में संबंधित डिग्री वाले उम्मीदवार इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 19 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

ISRO में कुल 68 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 21 पद, साइंटिस्ट-इंजीनियर (मैकेनिकल) के 33 पद और साइंटिस्ट-इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 14 पद पर लोगों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए एप्लिकेशन फॉर्म की स्क्रीनिंग साल 2021-2022 के गेट स्कोर के आधार पर की जाएगी। हायरिंग प्रोसेस गेट स्कोर और इंटरव्यू पर आधारित होगी।

योग्यता

इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार के पास BE-B.Tech या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस या मैकेजनिकल इंजीनियरिंग की के बराबर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 65 फीसदी नंबर या 6.84/10 CGPA होने चाहिए। उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वैलिड गेट स्कोर होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

आयु सीमा

ISRO रिक्रूटमेंट के लिए एलिजिबल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 28 साल होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

• इंजीनियर और साइंटिस्ट के पदों पर अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।

• होमपेज पर आपको Advt.No.ISRO:ICRB:01(1)(EMC):2022 dated 29.11.2022 for recruitment to the post of Sci/Engr SC on the basis of GATE Score लिंक पर क्लिक करना होगा।

• अब आपको ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।

• उम्मीदवारों को साइन अप करके एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

• आखिर में एप्लिकेशन फीस की पेमेंट कर दें।

• एप्लिकेशन फॉर्म को सब्मिट करें और इसका प्रिंट निकालकर रख लें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES