GOVT. JOB: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में 177 पदों पर वैकेंसी, उम्मीदवार 10 अक्टूबर कर सकते हैं आवेदन



नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में डेवलपमेंट असिस्टेंट सहित दूसरे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख तिथी 10 अक्टूबर 2022 रखी गई है।

वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details)

नोटिफिकेशन में दिया गया है कि नाबार्ड (NABARD) के इस भर्ती अभियान के द्वारा 177 पदों को भरा जाना है। इसमें से 173 पद विकास सहायक पद के लिए और 4 विकास सहायक (हिंदी) के लिए रखी गई है।

आयु सीमा (Age limit)

उम्मीदवारों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी मांगी गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रीलिम्स ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। यह एग्जाम 100 अंकों का होगा। जिसका आयोजन 6 नवंबर 2022 को किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में की परीक्षा के सम्बन्ध में भी जल्द जानकारी जारी की जाएगी

आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के लिए 400 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस श्रेणी को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना है। हालांकि सभी श्रेणी के आवेदकों के लिए सूचना शुल्क 50 रुपये तय है।

आवेदन कैसे करें

ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाएं।

करियर टैब के तहत करियर नोटिस को क्लिक करें।

फिर “विकास सहायक / विकास सहायक (हिंदी) 2022 पदों” के लिए आवेदन लिंक पर जाकर विजिट करें।

फिर रजिस्टर करके लॉग इन करें।

उम्मीदवार फॉर्म भरें। डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान कर दें।

फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।

आगे के लिए प्रिंट रख लें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES