SAIL Recruitment 2022: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इन पदों पर निकाली है वैकेंसी, पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर अपडेट



स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India, SAIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। SAIL कुल 78 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबाइट पर www.sailcareers.com जाकर इससे जुड़ी डिटेल्ड नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

SAIL Recruitment 2022:वैकेंसी डिटेल्स

नर्स 40, फार्मासिस्ट 15, लेबोरेटरी एंड ब्लड बैंक टेक्नीशियन/फ्लेबोटोमिस्ट 12, Dialysis टेक्नीशियन 02, ईसीजी/ईईजी टेक्नीशियन 02, Dressers 05

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार 06 या 07 दिसंबर 2022 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को साथ लेकर जाना होगा।

सेल भर्ती नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो?

• इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर https://www.sailcareers.com/ जाना होगा।

• इसके बाद, होम पेज पर न्यूज/जॉब्स सेक्शन में जाएं। यहां उपलब्ध लिंक – ‘बोकारो स्टील प्लांट-वॉक-इन इंटरव्यू फॉर सेलेक्शन प्रोफिशिएंसी ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉर पैरामेडिकल स्टाफ’ लिंक पर क्लिक करें।

• अब आपको सेल पैरामेडिकल रिक्रूटमेंट 2022 जॉब नोटिफिकेशन का पीडीएफ एक नए विंडो में मिलेगा।

• इसके बाद, सेल पैरामेडिकल भर्ती 2022 नौकरी अधिसूचना डाउनलोड करें और इसे अपने भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India, SAIL) ने सीनियर कंसल्टेंट, मेडिकल ऑफिसर, मैनेजर समेत अन्य पदों पर भी भर्ती निकाली है। कुल 239 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 17 दिसंबर, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES