Govt.Job: छत्तीसगढ़ में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर हो रही है भर्ती, 19 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन !



छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत SI के अलावा दूसरे पद भी भरे जा रहे हैं। इसके अंतर्गत कुल 971 पदों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) करेगी। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में सूबेदार, उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) और उपनिरीक्षक (रेडियो) के पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए उम्मीदवार 16 से 19 जनवरी 2023 की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

29 जनवरी को होगी परीक्षा

सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई भर्ती 2022-23 के लिए आवेदन के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। इसके लिए लिखित परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, उपनिरीक्षक व अन्य भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगा। परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस के 5 संभागीय मुख्यालयों – अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में बनाए गए केंद्रों पर किया जाएगा।

भर्ती नोटिफिकेशन लिंक के लिए क्लिक करें – CLICK HERE
ऑनलाइन आवेदन की लिंक के लिए क्लिक करें – CLICK HERE

आवेदन तिथि की विस्तृत सूचना के लिए लिंक – CLICK HERE 

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES