INDIAN RAILWAY JOB: रेलवे कर रहा है बिना परीक्षा नौकरियों के लिए भर्ती, देखें डिटेल्स



HIGHLIGHTS

• भारतीय रेलवे में निकली सीधी भर्ती
• 10वीं पास युवाओं का बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन
• 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के सुनहरा अवसर है। जिसके तहत रेलवे में अप्रेंटिस के 6 हजार 265 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3 हजार 150 पदों को जबकि ईस्टर्न रेलवे में कुल 3 हजार 115 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। रेलवे की इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को किसी तरही की कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। उनका सिलेक्श सीधे 10वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता (Qualification)

• न्यूनतम आवश्यक योग्यता के अंतर्गत छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की हो।

• उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना अनिवार्य।

• न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष तय है।

• आयु की गणना का आधार 1 मई, 2022 तय किया गया है। रिजर्व कैटेगरी को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

• मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार होगी।

आवेदन प्रोसेस

• ऑफिशियल वेबसाइट- rrcrecruit.co.in पर जायें।

• होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक को क्लिक करें।

• लिंक पर Latest Recruitment Southern Railway/ Eastern Railway के ऑप्शन दिखाई देगा, उसे खोलें।

• फिर Registration के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।

• फिर अप्लीकेशन फॉर्म भरें।

• जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

• साउथर्न रेलवे अप्रेंटिस नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें – Click Here

ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें – Click Here

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES