Govt. Job: इंडियन बैंक में 220 पदों पर हो रही है भर्ती, कैंडिडेट्स 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन !


इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाएं हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्रता को पूरी करते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in के जरिए 28 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल पदों की संख्या : 220 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन (Educational Qualification)

एमबीए और कुछ के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित पद में डिप्लोमा मांगी गई है।

आयु सीमा (Age Limit)

अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग रखी गई है। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग को 4 वर्ष की छूट दी जा रही है।

सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू में मिले नंबर्स से किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में कुल 100 नंबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटें का रखा जाएगा।

अप्लीकेशन फीस

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपये और दूसरे सभी के लिए 800 रुपए फीस रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए होगा।

• आवेदन का तरीका

• ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर विजिट करें।

• होम पेज पर दिए गए careers सेक्शन को खोलें।

• Recruitment of Specialist Officers 2023 के लिंक को दबाएं।

• नए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाएं।

• मेल आईडी, फोन नंबर जैसी जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।

• शैक्षणिक आदि सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें।

• अप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन को क्लिक कर दें।

• ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें – Click Here
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES