ICSI CSEET 2022: शुरू हो चुकी है कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन, icsi.edu पर करें अप्लाई!



भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने नवंबर 2022 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। CSEET 2022 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2022 है। सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में एलिजिबल होने के लिए आवेदक को कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।

CSEET नवंबर सेशन 12 नवंबर को होगा आयोजित

ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी ICSI CSEET 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, CSEET नवंबर सेशन 12 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करते समय अपने फोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट स्कैन कर अपलोड करना होगा।

क्या होगा एग्जाम पैटर्न?

ICSI CSEET में कुल 4 पेपर होते हैं। इनमें से पेपर-1 बिजनेस कम्युनिकेशन, पेपर-2 लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, पेपर-3 आर्थिक, व्यावसायिक वातावरण, और पेपर-4 करेंट अफेयर्स, प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स है।

आवेदन प्रोसेस
  • ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें।
  • नीचे स्क्रॉल कर CSEET टैब पर क्लिक करें।
  • एक नया वेब पेज खुलेगा।
  • CSEET आवेदन लिंक 2022 पर जाएं।
  • दिखाई देने वाले होम पेज पर, निर्देशों को पढ़ें और CSEET रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के प्रोसेस पर बढ़ें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रखें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES