JOBS: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर रहा है 186 पदों पर भर्ती, 21 मई है आवेदन की अंतिम तिथी


केंद्र सरकार अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम महारत्न कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) में 186 पदों पर भर्ती कर रहा है। जसमें विभिन्न विभागों, जैसे टेक्निशियन, लैब एनालिस्ट और जूनियर फायर एवं सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। कंपनी द्वारा जारी HPCL टेक्निशियन भर्ती 2022 नोटिफिकेशन में यह कहा गया है कि आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया 22 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है।

योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर उपलब्ध ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के जरिए 21 मई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

क्या है योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ सम्बन्धित ट्रेड में डिप्लोमा पास होना जरूरी है। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 फीसदी रखी गई है। जिन लोगों के पास उच्चतर योग्यता यानी कि इंजीनियरिंग डिग्री या एएमआईई है वे इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

आयु सीमा (AGE LIMIT)

उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2022 को 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक न हो।

आवेदन शुल्क

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

आवेदन प्रोसेस

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
कैरियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
विसाख रिफाइनरी टेक्निशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार को भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाएं।
उम्मीदवार वैकल्पिक तौर पर नीचे दिए गए लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर विजिट कर सकते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES