GOV JOB: वाटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड में इंजीनियर्स को मिलेगा मौका, 8 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन



केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली मिनी रत्न कंपनी वाटर एंड पॉवर कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (WAPCOS Limited) इंजीनियर्स के पदों की भर्ती कर रही है। जिसके लिए कंपनी ने 81 पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी में टीम लीडर, एनवायरमेंट इंजीनियर सहित कई पदों पर वैकेंसी है। इन पदों पर भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। उम्मीदवारों को अपना सीवी ईमेल आईडी wapcosray@gmail.com पर मेल करना होगा। सीवी भेजने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2022 रखी गई है।

वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details)

टीम लीडर को कुल पद- 03
सीनियर क्यूसी इंजीनियर/थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनिटर के कुल पद-10
एनवायरमेंट इंजीनियर के कुल पद-03
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर-मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल के पद-10
क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर के कुल पद-सिविल-52
कंप्यूटर ऑपरेटर/जेएलई के लिए पद-03

योग्यता (Qualification)

टीम लीडर को सिविल इंजीनियरिंग में पीजी होना अनिवार्य है।

वाटर सप्लाई स्कीम में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव।

सीनियर क्यूसी इंजीनियर/थर्ड पार्टी क्वालिटी मॉनिटर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन। कम से कम 10 साल का अनुभव होना अनिवार्य।

एनवायरमेंट इंजीनियर के पास सिविल इंजीनियरिंग/एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन होना चाहिए व पांच से 10 साल का अनुभव।

क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर के पास मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल-मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और 5 साल का अनुभव।

क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर को सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन व कम से कम 5 साल का अनुभव।

कंप्यूटर ऑपरेटर/जेएलई को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन साथ ही 1 साल का अनुभव।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए लिंक को क्लिक करें – Click Here
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES